Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • चमोली
  • शीतकाल में बर्फबारी वाले ट्रैकिंग मार्गों पर जाने वाले पर्यटकों का अनिवार्य पंजीकरण किया जाए:  सीडीओ
  • चमोली

शीतकाल में बर्फबारी वाले ट्रैकिंग मार्गों पर जाने वाले पर्यटकों का अनिवार्य पंजीकरण किया जाए:  सीडीओ

RNS INDIA NEWS 28/12/2023
rns featured image new

चमोली(आरएनएस)। सर्दियों में बर्फबारी एवं प्राकृतिक आपदा से क्षति को कम करने के संबंध में पूर्व तैयारियों को लेकर मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह ने विभागों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए है। उन्होंने वन अधिकारियों को निर्देशित किया कि वन क्षेत्रों में स्थित ट्रैक मार्गो पर जाने वाले पर्यटकों का अनिवार्य पंजीकरण कराते हुए इसकी सूचना जिला प्रशासन को भी उपलब्ध की जाए। पर्यटकों के पंजीकरण एवं ट्रैक मार्गो पर जाने की अनुमति प्रदान करने हेतु एसओपी तैयार की जाए। ताकि अपरिहार्य परिस्थितियों में पर्यटकों को रेस्क्यू किया जा सके। किसी भी प्रकार की आपदा/दुर्घटना की सूचना तत्काल ई-मेल आईडी  ddmachamoli1077@gmail.com   व दूरभाष संख्या 1077, 01372-251437, 9068187120, 7830839443 पर उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। मुख्य विकास अधिकारी ने निर्देशित किया कि शीतकाल में सड़क, विद्युत, पेयजल, खाद्यान्न आपूर्ति, संचार सुविधाएं अवरूद्व होने पर तत्काल बहाल की जाए। सड़क एवं संपर्क मार्गो को सुचारू करने के लिए स्नो कटर मशीन, जेसीबी, डोजर एवं अन्य संसाधन को संवेदनशील स्थानों पर तैनात किया जाए। पाला गिरने वाले स्थानों पर सुरक्षात्मक उपाय किए जाए। ट्रैक मार्गो, पर्यटक स्थलों एवं अन्य प्रमुख स्थानों पर पुलिस, एसडीआरएफ की तैनाती की जाए। पेयजल, विद्युत एवं दूरसंचार लाइन क्षतिग्रस्त होने पर तत्परता से कार्य करते हुए अविलंब सेवाएं बहाल की जाए। ठंड से बचाव के लिए सभी प्रमुख स्थानों पर अलाव जलाए जाए। जरूरतमंद एवं असहाय लोगों के लिए कंबल, रैन बसेरा और आश्रय की समुचित व्यवस्थाएं की जाए। स्वास्थ्य अधिकारियों को ऑक्सीजन की कमी वाले ठंडे क्षेत्रों को ध्यान में रखते हुए बेसिक मेडिकल सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: युवक की मौत के मामले में मुकदमा दर्ज
Next: स्कूल जा रही बच्ची पर झपटा बंदर, किया घायल

Related Post

07-_11zon
  • चमोली

हेमकुंड यात्रा से लौट रहे सिख श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों में मारपीट, धारदार हथियार चले, कई घायल

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • चमोली

टेंपो ट्रैवलर पलटा, महिला की मौत, 17 घायल

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • चमोली

मुआवजा मिल चुके भवनों के कटेंगे बिजली-पानी कनेक्शन

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 23 जून
  • 25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार
  • उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर
  • बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब
  • अंतरजातीय विवाह के बाद युवती ने पति और ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
  • डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.