Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • शीशमबाडा प्लांट स्थानांतरण को लेकर विधायक से मिला पछुवादून संयुक्त समिति का प्रतिनिधिमंडल
  • देहरादून

शीशमबाडा प्लांट स्थानांतरण को लेकर विधायक से मिला पछुवादून संयुक्त समिति का प्रतिनिधिमंडल

RNS INDIA NEWS 14/02/2023
rns featured image new

विकासनगर। शीशमबाड़ा सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट के खिलाफ स्थानीय लोग फिर से एकजुट होने लगे हैं। पछुवादून संयुक्त समिति ने सहसपुर विधायक से मुलाकात कर प्लांट स्थानांतरित करने की मांग की है। समिति ने विधायक से पूछा कि नगर निगम ने प्लांट को शिफ्ट करने का प्रस्ताव एक साल पहले पारित कर चुका है, लेकिन अभी तक प्लांट हटाने की प्रक्रिया शुरू नहीं हुई। समिति ने विधायक से जिला प्रशासन, नगर निगम, प्राक्कलन समिति की संयुक्त बैठक बुलाने की मांग की। साथ ही चेतावनी दी है कि प्लांट शिफ्ट न होने पर क्षेत्र की जनता आंदोलन को मजबूर होगी। मंगलवार को पछवादून संयुक्त समिति का प्रतिनिधिमंडल शीशमबाड़ा सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट की समस्या और स्थांनातरण को लेकर स्थानीय विधायक सहदेव सिंह पुंडीर से मिला। समिति ने विधायक पुंडीर से पूछा कि पिछले साल 25 अप्रैल को नगर निगम की बैठक में प्लांट स्थानांतरण का प्रस्ताव पारित हुआ था। प्लांट स्थानांतरण के लिए जगह तलाशने की कमेटी गठित की गयी। लेकिन कोई ठोस नतीजा अब तक क्यों सामने नहीं आया। कहा कि समिति कोर्ट व एनजीटी में मामला पहुंचा चुकी है।समिति ने कहा कि प्लांट का संचालन पुरानी कंपनी को बदलकर नई कंपनी को सौंपा गया। लेकिन प्लांट के संचालन में कोई सुधार नहीं आया। दुर्गंध से लोग परेशान हैं। बीमारियां फैल रही हैं। लोग पलायन को मजबूर हो रहे हैं। समिति ने विधायक से तत्काल शासन प्रशासन स्तर पर मामले का निस्तारण करने, प्लांट को स्थानांतरित करवाने की मांग की। विधायक सहदेव सिंह पुंडीर ने नगर आयुक्त व जिलाधिकारी से समय लेकर बैठक निर्धारित कराने का आश्वासन दिया। प्रतिनिधिमंडल में समिति के अध्यक्ष चैतन्य अनिल गौड़, राजेंद्र राज गंगसारी, प्रकाश भट्ट, शूरवीर चौहान, गणेश सकलानी, अमित पंवार, अशोक नेगी, वीरेंद्र बलूनी, नीलम थापा, सपना शर्मा, बिना बमराडा, पूनम पंवार, कुसुम भट्ट, उमा देवी, बालकिशन सहगल, राजेश कुमार, रायसिंह, प्रेम कोठारी, अरुण कुमार, अमित अग्रवाल, अशोक जोशी, अश्वनी गर्ग शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सीएम ओएसडी ने सुनी लालढांग में लोगों की समस्याएं
Next: ऋषिकेश में जिओ की 5 जी सेवा शुरु

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले
  • कोसी नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप
  • तहसील परिसर में शत्रु संपत्ति की ई-नीलामी को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित
  • मासिक अपराध गोष्ठी में साइबर अपराध, यातायात और आपदा प्रबंधन पर फोकस
  • ग्राम विकास और उद्यमिता को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध
  • विकास योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता : भरत सिंह चौधरी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.