Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • शारदानाथ घाट में डूबा सात वर्षीय मासूम, मौत
  • पौड़ी

शारदानाथ घाट में डूबा सात वर्षीय मासूम, मौत

RNS INDIA NEWS 18/04/2022
default featured image

श्रीनगर गढ़वाल।  शारदानाथ घाट के समीप अलकनंदा नदी किनारे रूके हुए पानी में डूबने से सात वर्षीय मासूम बच्चे की मौत हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम व मौके पर मौजूद लोगों ने बच्चे को पानी से बाहर निकाल कर बचाने की कोशिश की, लेकिन प्रयास सफल नहीं हो पाया। अस्पताल में चिकित्सकों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। मृतक अपने माता-पिता की इकलौता था। रामलीला मैदान के समीप टम्टा मोहल्ला निवासी व गढ़वाल विवि कर्मी ओमप्रकाश का बेटा अभिषेक (7) अपने साथियों के साथ रविवार को दोपहर में शारदानाथ घाट की ओर गया था। यहां पर नदी किनारे रूके हुए पानी में वह अचानक गिर गया। जिससे वह दलदल में फंस गया और पानी में डूब गया। बच्चे को पानी में डूबता देख आसपास के लोग शोर करते हुए मदद के लिए पहुंचे। इसी बीच पुलिस व एसडीआरएफ की टीम भी मौके पर पहुंच गई। एसडीआरएफ की इंस्पेक्टर मंजरी नेगी ने बताया कि बच्चे को नदी के पानी से निकाल कर पेट से मौजूद पानी को बाहर निकालने के बाद राजकीय उप जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसको बेस बस्पताल रेफर कर दिया गया। लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मां का रो-रो कर बुरा हाल-  सात वर्षीय मासूम अभिषेक की डूबने से मौत होने की खबर फैलते ही श्रीनगर में शोक की लहर दौड़ पाई। इस घटना के बाद से अभिषेक के परिजनों पर कहर टूट गया। अभिषेक की मां उसकी मौत होने की बात को मानने को तैयार ही नहीं है। वह घर पर आने वाले लोगों से उसे डॉक्टर को दिखाने की पुकार करती रही। मां का उसका रो-रो कर बुरा हाल है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: हैसियत प्रमाण पत्र बनाने को लेकर हो रही परेशानी के सम्बन्ध में लक्ष्मेश्वर वार्ड सभासद अमित साह ने तहसीलदार से की वार्ता
Next: ब्लॉक प्रमुखों ने बीडीओ की सीआर लिखने की घोषणा का किया स्वागत

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

गुलदार की दस्तक से दहशत, वन विभाग ने बढ़ाई गश्त

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

रोड कटिंग के बाद डामरीकरण करना भूला विभाग

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.