Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • शराब पिलाने से मना करने पर दो युवकों को पीटा
  • ऊधम सिंह नगर

शराब पिलाने से मना करने पर दो युवकों को पीटा

RNS INDIA NEWS 05/01/2025
rns featured image new

रुद्रपुर(आरएनएस)। शराब पिलाने से मना करने पर तीन युवकों ने एक युवक पर लोहे की रॉड से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। बीचबचाव करने आए एक अन्य युवक के साथ भी मारपीट की। घायल की मां की तहरीर पर शनिवार को पुलिस ने तीन सगे भाइयों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। संजय नगर खेड़ा निवासी लिपिका विश्वास पत्नी प्रदीप विश्वास ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 30 दिसंबर की रात उनका बेटा अनूप विश्वास खाना खाने के बाद अपने दोस्त शिव मंदिर निवासी राकेश मजूमदार के साथ टहल रहा था। इस दौरान दीनू मिस्त्री पुत्र खगेन्द्र मिस्त्री शराब के नशे में धुत होकर बेटे के पास आकर शराब पिलाने के लिए कहने लगा। शराब पिलाने से मना करने पर दीनू ने अपने घर जाकर अपने बड़े भाई दिनेश मिस्त्री और छोटे भाई दिलीप मिस्त्री को बुला लिया। आरोप है कि इसके बाद तीनों ने मिलकर उनके बेटे पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया। वहीं बीचबचाव करने आए राकेश मजूमदार को भी पीटने लगे। शोर शराबा सुनकर आसपास के लोग एकत्र हुए और उनके बेटे को तीनो भाइयों के चुंगल से छुड़ाया। आरोप है कि तीन भाई उसे मौका मिलने पर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। इसके बाद दोनों घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां से सुशीला तिवारी हॉस्पिटल हल्द्वानी में रेफर होने के बाद चिकित्सकों ने उनको ऋषिकेश एम्स भेज दिया। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: 20 ग्राम स्मैक संग चार नेपाली नागरिक गिरफ्तार
Next: किशोरी का अपहरण करने का आरोपी गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

सिडकुल चौराहे पर अमोनिया गैस रिसाव, फायर टीम ने टाला बड़ा हादसा

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

आधार कार्ड का दुरुपयोग कर 45 हजार का लोन स्वीकृत कराया

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 27 जून
  • कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन
  • टेंडर निरस्त नहीं होने तक जारी रहेगा जमीन बचाने का संघर्ष, चौथे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे ग्रामीण
  • रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन
  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • पांच साल की मासूम से दरिंदगी, पैरोल पर आया सजायाफ्ता गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.