Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • शराब की दुकान पर ओवर रेटिंग के खिलाफ ग्रामीणों का हंगामा
  • देहरादून

शराब की दुकान पर ओवर रेटिंग के खिलाफ ग्रामीणों का हंगामा

RNS INDIA NEWS 17/09/2022
25 (12)

विकासनगर। छावनी बाजार स्थित शराब के ठेके पर लगातार हो रही ओवर रेटिंग पर शनिवार सुबह शराब खरीदने आये ग्राहकों ने जमकर हंगामा काटा। शिकायत के बाद मौके पर पहुंची आबकारी विभाग की टीम ने शिकायत सही पाए जाने पर दुकान पर 50 हजार रुपये का जुर्माना लगाया। आबकारी विभाग ने दोबारा ओवर रेटिंग पाए जाने पर दुकान सील कर लाइसेंस निरस्त करने की कार्रवाई की चेतावनी दी है। चकराता बाजार स्थित अंग्रेजी शराब की दुकान में ग्राहकों से प्रिंट रेट से ज्यादा पैसे लिए जा रहे थे। जिससे रोजाना ठेके पर हंगामा होता रहता है। शनिवार सुबह मुंगाड निवासी एक युवक ने ठेके से बीयर की बोतल ली। दुकान के सेल्समैन ने उक्त युवक के प्रिंट रेट 135 रुपये की एवज में 200 रुपये लिए। जब युवक ने उससे बचे पैसे मांगे तो उन्होंने पैसे वापस देने से मना कर दिया। इस पर युवक और सेल्समैन के बीच तीखी नोकझोक होने लगी। मौके पर भारी भीड़ इकठा हो गई। सूचना पर प्रभारी थानाध्यक्ष निखिल चौधरी मौके पर पहुंचे। चौधरी ने युवक को पैसे वापस दिलाकर सेल्समैन को फटकार लगाई। पैसे वापस दिलाने के बाद मौके पर उपस्थित अधिकांश लोगों ने शराब के ठेके में तैनात कर्मचारियों के ज्यादा पैसे वसूलने की शिकायत की। थानाध्यक्ष द्वारा उक्त घटनाक्रम से आबकारी विभाग के अधिकारियों को अवगत कराया। जिसके बाद शाम तीन बजे आबकारी निरीक्षक हरीश जोशी चकराता पहुंचे और उन्होंने किसी व्यक्ति को ठेके में भेज एक बोतल व्हिस्की की मंगाई। सेल्समैन द्वारा उनसे भी ज्यादा पैसे वसूले गए। जिसके बाद आबकारी निरीक्षक हरीश जोशी ने शराब की दुकान का गहनता से निरीक्षण किया और वहां मौजूद सेल्समेन को जमकर फटकार लगाते हुए दुकान पर 50 हजार रुपये का जुर्माना लगाया। साथ ही उन्हें रेट लिस्ट सहित इंस्पेक्टर का नंबर और टोल फ्री नम्बर ठेके के बाहर लगाने के निर्देश दिए। आबकारी निरीक्षक ने जोशी ने कहा कि यदि दोबारा ऐसी शिकायत मिली तो सख्त कार्रवाई होगी। आबकारी विभाग की टीम में उपनिरीक्षक संजय कुमार, हेड कांस्टेबल स्तुकार हसन, कांस्टेबल वीरेंद्र कुमार, यशपाल सिह आदि शामिल थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सेवा दिवस के रूप में मनाया प्रधानमंत्री का जन्मदिन
Next: लापरवाही: बैंक से गायब चेक का भुगतान दूसरे बैंक से

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 23 जून
  • 25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार
  • उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर
  • बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब
  • अंतरजातीय विवाह के बाद युवती ने पति और ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
  • डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.