Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • शराब के नशे में विवाद बना जानलेवा, मजदूर ने साथी की कर दी हत्या
  • अल्मोड़ा

शराब के नशे में विवाद बना जानलेवा, मजदूर ने साथी की कर दी हत्या

RNS INDIA NEWS 07/02/2025
rns featured image new

अल्मोड़ा। द्वाराहाट विधानसभा क्षेत्र के दूनागिरी स्थित नायल गांव में बीती रात शराब के नशे में एक मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जिसमें एक मजदूर की दर्दनाक मौत हो गई। जल जीवन मिशन के तहत कार्यरत तीन मजदूर—बेचू आलम अंसारी, रमाकांत कुमार, और भुवन ठाकुर—बिहार के बेतिया जिले के मझौलिया थाना क्षेत्र के निवासी थे और काम के सिलसिले में नायल गांव के एक मकान में रह रहे थे।
गुरुवार रात तीनों मजदूरों ने एक साथ बैठकर शराब पी और मुर्गे का मांस तैयार किया। इसी दौरान मीट को लेकर बेचू आलम और रमाकांत के बीच गाली-गलौज शुरू हो गई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। विवाद बढ़ने पर रमाकांत ने पास में रखे लोहे के पाइप (करीब दो फुट लंबा) से बेचू के सिर पर कई वार किए। इससे बेचू का माथा फट गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

घटना का प्रत्यक्षदर्शी भुवन ठाकुर इस भयावह मंजर को देखकर घबरा गया और मदद के लिए पास के एक घर की ओर दौड़ा, लेकिन वहां से कोई सहायता नहीं मिल सकी। जब वह लौटकर आया, तो रमाकांत का नशा कुछ हद तक उतर चुका था। घबराहट में दोनों ने शव को ठिकाने लगाने की कोशिश की और उसे पास के खेत में फेंक दिया।

अगली सुबह गांव के प्रधान को घटना की जानकारी मिली, जिसके बाद उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी। थाना प्रभारी अवनीश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान दोनों ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल किया गया लोहे का पाइप और मृतक का शव भी बरामद कर लिया है। फिलहाल, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और घटना की गहन जांच जारी है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: रूस के आरयूडीएन विश्वविद्यालय और एसएसजे विवि के मध्य हुआ एमओयू
Next: भाजयुमो जिलाध्यक्ष की शिकायत पर सड़क की जांच को पहुंची टीम

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

दोसाद नदी संरक्षण परियोजना के कार्यों का नाबार्ड ने किया मूल्यांकन

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर के दो बूथों पर गणना प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन पूरा

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 17 जून
  • सहसपुर में स्वारना नदी के किनारे फेंका जा रहा कूड़ा
  • कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित
  • इकबालपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
  • सांसद नरेश बसंल ने सुनी व्यापारियों और क्षेत्रवासियों की समस्याएं
  • महिला इंजीनियर की मौत मामले में जांच की मांग उठी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.