
विकासनगर। शक्ति नहर किनारे बसे नौ सौ परिवारों को मालिकाना हक दिलाने अथवा पुनर्वासित करने और शक्ति नहर के दोनों ओर सुरक्षा जाली लगाने की मांग को लेकर भारत संवैधानिक अधिकार संरक्षण मंच ने ग्रामीणों के साथ तहसील परिसर पर एक दिवसीय उपवास किया। इस दौरान उपवास पर बैठे लोगों ने जमकर नारेबाजी की। तहसील प्रशासन के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया गया। सोमवार को भारत संवैधानिक अधिकार संरक्षण मंच के राष्ट्रीय संयोजक दौलत कुंवर के नेतृत्व में ग्रामीणों ने तहसील परिसर में सुबह दस बजे से लेकर पांच बजे तक एक दिवसीय उपवास किया। मंच संयोजक दौलत कुंवर ने कहा कि पिछले साठ वर्षों से शक्ति नहर किनारे नौ सौ परिवार बसे हैं। जिनके आधार कार्ड, राशन कार्ड, बिजली के वैध कनेक्शन हैं। लेकिन अब यूजेवीएनएल एक सुनियोजित साजिश के तहत उक्त लोगों के घरों को अवैध घोषित कर उनके मकानों पर लाल निशान लगाकर बेघरबार करना चाहता है। उन्होंने कहा कि अब ऐसा नहीं होने दिया जायेगा। किसी का घर उजड़ने नहीं दिया जायेगा। साठ वर्षों से रह रहे लोगों को मालिकाना हक दिलाया जायेगा। अथवा सरकार को उन्हें पुनर्वासित करना होगा। नहीं तो किसी के साथ अन्याय नहीं होने दिया जायेगा। मुख्यमंत्री को प्रेषित ज्ञापन में शक्ति नहर किनारे बसे लोगों को मालिकाना हक दिलाने की मांग की है। साथ ही शक्ति नहर के किनारे दोनों ओर डाकपत्थर से लेकर कुल्हाल तक सुरक्षा जाली लगाने की भी मांग की गयी है। उपवास पर अयूब हसन, लक्ष्मीदेवी, सुमेरचंद धीमान, हमैरा, विजयपाल आजाद, सलीम राव, जहीरा वेगम, रेखादेवी, प्रधान रेखा, नेहा शर्मा, शबाना, संजय सिंह कटारिया, सतीश कुमार, आशीष गौतम, बलजीत, राजेन्द्र सिंह, रेखा देवी, रितू देवी, सुरती देवी, विद्या देवी, गुलसाना, इसराना, हारून, रहमत, जैतून, शहजादी, चैन बानो, गुलसाना, हदीसन, मोमिना, अमीरन, दीन मौ., शौकीन, अफसाना, रिहाना, खातून, राखी, हाजरा, इस्लाम, नरगिस, कमलेश, समून, अनीसा, हिना, शबनम, शकीला, वहीदा, सुखेश पाल, राशिद, मो. शाहिद, आलिम शेर, बाला देवी, निर्मला देवी, राजेन्द्र कुमार, बलजीत सिंह, शशि कुंवर, सतीश कुमार, धर्मपाल सिंह, शान्ति प्रसाद, विपिन कुमार, सूरज कुमार, सुधीर कुमार, मुकेश कुमार, नीलू आदि शामिल रहे।

