Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • शैक्षणिक प्रोत्साहन कार्यक्रम के तहत वितरित की छात्रवृत्ति
  • अल्मोड़ा

शैक्षणिक प्रोत्साहन कार्यक्रम के तहत वितरित की छात्रवृत्ति

RNS INDIA NEWS 05/09/2024
rns featured image new

अल्मोड़ा। पीएम श्री राजकीय आदर्श इंटर कॉलेज हवालबाग में शैक्षणिक प्रोत्साहन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष रवीन्द्र सिंह मूसयूनी थे। इस कार्यक्रम में राजकीय इंटर कॉलेज अल्मोड़ा के पूर्व छात्र समूह द्वारा 38 विद्यार्थियों को कुल पचास हज़ार रुपये की छात्रवृत्तियाँ व प्रमाणपत्र प्रदान किए गए, जिसमें कक्षा 7 व 8 के सात विद्यार्थियों को एक हज़ार रुपये, कक्षा 9 व 10 के बारह विद्यार्थियों को एक हज़ार एक सौ रुपये व कक्षा 11 व 12 के उन्नीस विद्यार्थियों को एक हज़ार पाँच सौ रुपये छात्रवृत्ति के रूप में प्रदान किए गए। कार्यक्रम में बोलते हुए मुख्य अतिथि रवींद्र सिंह मूसयूनी ने पूर्व छात्र समूह के इस कार्य की भूरि भूरि प्रशंसा की। कार्यक्रम के समन्वयक एवं विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ कपिल नयाल ने बताया कि राजकीय इंटर कॉलेज के पूर्व छात्र समूह द्वारा विगत चार वर्षों से लगातार मेधावी एवं जरूरतमंद विद्यार्थियों को छात्रवृत्रि के रूप में आर्थिक सहायता दी जा रही है। उन्होंने बताया कि इससे विद्यार्थियों में नयी प्रेरणा का संचार होता है और वे जीवन में और अच्छा करने को प्रेरित होते हैं। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि हर्षवर्धन साह ने बताया कि इस समूह के कई सदस्य देश विदेश में उच्च पदों में आसीन है और समाज को इस तरह की पहल से नयी दिशा दे रहे हैं। कार्यक्रम में पीटीए अध्यक्ष गंगा मेहरा, सदस्य लक्ष्मण राम, नवीन कनवाल, यश, टी डी भट्ट, प्रदीप सलाल, प्रमोद पाण्डे, कमलेश जोशी, भगवत सिंह बगडवाल, सुनीता बोरा, नवीन वर्मा, योगिता तिवारी, राकेश कुमार, रेखा आर्या व विक्रम उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन संजय पांडे ने किया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बढ़ते अपराध के विरोध में कांग्रेस ने निकाली जनाक्रोश रैली
Next: बीआईएस और यूकॉस्ट मिलकर करेगा काम

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

न्यायालय के वारंटी अभियुक्त को द्वाराहाट पुलिस ने किया गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 30/05/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

काली फिल्म लगे चार वाहनों पर कार्रवाई, मौके पर हटवाई गई फिल्म

RNS INDIA NEWS 30/05/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

स्कूली बच्चों को साइबर सुरक्षा, महिला सुरक्षा और सड़क सुरक्षा के प्रति किया जागरूक

RNS INDIA NEWS 30/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 31 मई
  • न्यायालय के वारंटी अभियुक्त को द्वाराहाट पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • ट्रैफिक नियम तोड़ने पर 42 वाहनों के चालान और 10 सीज
  • सरकारी गूल और नहर में किया अवैध अतिक्रमण हटाया
  • बेटी और उसके मित्र पर बीमा राशि हड़पने का आरोप, कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज
  • काली फिल्म लगे चार वाहनों पर कार्रवाई, मौके पर हटवाई गई फिल्म
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.