Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • खौफनाक : शख्स ने 17 साल की लडक़ी पर तेजाब से किया हमला, खुद भी पीकर दम तोड़ा
  • राष्ट्रीय

खौफनाक : शख्स ने 17 साल की लडक़ी पर तेजाब से किया हमला, खुद भी पीकर दम तोड़ा

RNS INDIA NEWS 09/12/2023
rns featured image new

नई दिल्ली (आरएनएस)।  मध्य दिल्ली में एक व्यक्ति ने 17 वर्षीय लडक़ी पर तेजाब से हमला कर दिया, क्योंकि वह उसकी मां पर उसके खिलाफ दायर दुष्कर्म का मामला वापस लेने के लिए दबाव बनाना चाह रहा था। पुलिस ने यह जानकारी दी। 54 वर्षीय प्रेम सिंह नाम के व्यक्ति ने न केवल लडक़ी पर तेजाब डाला, बल्कि उसमें से कुछ खुद भी पी लिया। बाद में इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
पुलिस के मुताबिक, पुलिस को तेजाब से हमले की पीसीआर कॉल मिली। मौके पर पहुंचने पर एक पुलिस टीम ने पाया कि घायल पीडि़ता और कथित अपराधी को पीसीआर द्वारा पहले ही आरएमएल अस्पताल ले जाया गया था। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, जांच अधिकारी तुरंत आरएमएल अस्पताल पहुंचे और घायल की पहचान 17 वर्षीय नाबालिग लडक़ी के रूप में की और कथित हमलावर की पहचान प्रेम सिंह के रूप में की। लडक़ी का आरएमएल आपातकालीन वार्ड में इलाज चल रहा है।
पीडि़ता, जो शिकायतकर्ता भी है, ने खुलासा किया कि उसकी मां ने पहले अपने पड़ोसी प्रेम सिंह के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया था, और वह अंतरिम जमानत पर था, जो उसे 29 नवंबर को परिवार से संबंधित एक कार्यक्रम के लिए दी गई थी। शिकायतकर्ता के अनुसार, सुबह सिंह ने कथित तौर पर उसे उसकी मां द्वारा उसके खिलाफ दायर दुष्कर्म का मामला वापस लेने की धमकी दी। जब उसने इनकार कर दिया, तो सिंह ने कथित तौर पर उस पर तेजाब डाल दिया। बाद में उसने खुद भी तेजाब पी लिया।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, आईपीसी की संबंधित धाराओं के तहत आनंद पर्वत पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया था। अधिकारी ने कहा, प्रेम सिंह ने आरएमएल अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पीडि़ता मामूली रूप से जख्मी हुई थी, उपचार के बाद उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: संसद से इस्तीफा देने वाले भाजपा सांसदों को सरकारी आवास खाली करने का नोटिस
Next: टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा लोकसभा से निष्कासित, कैश फॉर क्वेरी मामले में हुई कार्रवाई

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

दिल्ली हाई कोर्ट ने नीट परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर प्रतिबंध बरकरार रखा

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 23 जून
  • 25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार
  • उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर
  • बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब
  • अंतरजातीय विवाह के बाद युवती ने पति और ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
  • डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.