Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • चमोली
  • शैलेश्वर में भगवान शिव की स्तुति के साथ मेले का आगाज
  • चमोली

शैलेश्वर में भगवान शिव की स्तुति के साथ मेले का आगाज

RNS INDIA NEWS 23/02/2025
rns featured image new

चमोली(आरएनएस)। रविवार को सिद्धपीठ शैलेश्वर महादेव सांस्कृतिक एवं पर्यटन मेला भगवान शिव की स्तुति और धार्मिक कार्यक्रमों के साथ शुरू हो गया है। चार दिवसीय मेले के शुभारंभ पर महिला मंगल दलों ने जयकारे के साथ अपने-अपने गांवों से मंदिर परिसर तक भव्य जल कलश यात्रा का आयोजन किया। इस दौरान भजन कीर्तन किए गए। उसके बाद पुष्पवर्षा के साथ भगवान शिव का जलाभिषेक किया गया। मेले के मुख्य अतिथि कांग्रेस पार्टी के प्रदेश महामंत्री हरिकृष्ण भट्ट, विशिष्ट अतिथि उपभोक्ता आयोग की सदस्य चंद्रकला खंडूड़ी और क्षेत्र पंचायत सदस्य मनोज चौहान ने दीप प्रज्वलित कर मेले का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि शैलेश्वर में सदियों से आयोजित होने वाला यह मेला हमारी विरासत है। रविवार को सैकड़ों लोगों ने शैलेश्वर मंदिर में पहुंचकर भगवान शिव की आराधना की और आशीर्वाद मांगा। मेले में विभन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं और महिला मंगल दलों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। इस दौरान भटग्वाली, जसपुर, कनोठ, डुंगरी, ग्वाड़, बैनोली, जखेट, ऐरोली, खेती व मलेठी के महिला मंगल दलों को पारितोषिक वितरण किया गया। इस मौके पर मेला समिति के अध्यक्ष उपेंद्र रावत, पूर्व अध्यक्ष जीएस रावत, जिला पंचायत सदस्य विनोद नेगी, अशोक चौधरी, राहुल चौहान, मुकेश नेगी, भरत रावत, मनोज भट्ट, नरेंद्र कुंवर, राजेंद्र नेगी, विनोद देवली, लक्ष्मण राणा, एचएस रावत, सरोजिनी पुंडीर, कर्ण सिंह आदि उपस्थित थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बंद घर के ताले तोड़कर चोरों ने घर खंगाला
Next: एसएसपी ने पुलिस आरक्षी भर्ती प्रक्रिया की तैयारियों का लिया जायजा

Related Post

07-_11zon
  • चमोली

हेमकुंड यात्रा से लौट रहे सिख श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों में मारपीट, धारदार हथियार चले, कई घायल

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • चमोली

टेंपो ट्रैवलर पलटा, महिला की मौत, 17 घायल

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • चमोली

मुआवजा मिल चुके भवनों के कटेंगे बिजली-पानी कनेक्शन

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 23 जून
  • 25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार
  • उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर
  • बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब
  • अंतरजातीय विवाह के बाद युवती ने पति और ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
  • डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.