Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • शहरी विकास मंत्री ने दिए सेनेटाइजेशन, फॉगिंग और स्प्रे कराने के निर्देश
  • हरिद्वार

शहरी विकास मंत्री ने दिए सेनेटाइजेशन, फॉगिंग और स्प्रे कराने के निर्देश

RNS INDIA NEWS 17/04/2021
rns featured image new

 एचआरडीए के कारण ग्रामीण क्षेत्र में नक्शा पास कराने में आ रही दिक्कतों से अवगत कराया

हरिद्वार। हरिद्वार आए शहरी विकास मंत्री बंशीधर भगत ने अटल बिहारी वाजपेयी राज्य अतिथि गृह में मुख्य नगर आयुक्त जयभारत तथा कुंभ मेला स्वास्थ्य अधिकारी अर्जुन सिंह सेंगर से स्वास्थ्य और शहर की सफाई व्यवस्था के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि दो मुख्य शााही स्नानों के बाद श्रद्धालुओं और फोर्स की संख्या कम हो गयी है। जिन स्थानों और छावनियों से लोग वापस जा रहे हैं। उन स्थानों पर सेनेटाइजेशन, फॉगिंग और स्प्रे आदि नियमित रूप से किया जाये। जिससे मक्खी मच्छर के प्रकोप से स्थानीय जनता को परेशानी न हो। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं के हरिद्वार-रूडक़ी विकास प्राधिकरण की वजह से ग्रामीण क्षेत्रों में नक्शा पास कराने व बैंक से लोन लेने में आ रही दिक्कतों से भी अवगत कराने पर बंशीधर भगत ने विभागीय अधिकारियों से प्राधिकरण की स्थापना और वास्तविक स्थिति से अवगत कराये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि प्राधिकरण के कारण ग्रामीण क्षेत्रों में आ रही समस्या को समाप्त करने के लिए सरकार द्वारा 2016 के बाद अस्तित्व में आये प्राधिकरणों को समाप्त करने का निर्णय लिया गया था। किन्तु हरिद्वार के कार्यकर्ताओं द्वारा वर्ष 2012 में प्राधिकरण स्थापित हो जाने की जानकारी दी गयी। जिससे इस जनपद के लोगों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने कहा कि सचिव शहरी विभाग से इस पर विस्तृत चर्चा कर समाधान निकाला जायेगा। उन्होंने शीघ्र ही आगामी कैबिनेट मीटींग में सरकारी राशन कोटा में प्रति परिवार मात्रा वृृद्धि के प्रस्ताव को मंजूरी के लिए प्रस्तुत किये जाने की बात भी कही। इसके अलावा कार्यकर्ताओं ने विभिन्न स्थानीय समस्याओं से अवगत कराया। शहरी विकास मंत्री के साथ हल्द्वानी के मेयर डा.जोगेंद्र पाल सिंह रौतेला भी मौजूद रहे। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष जयपाल सिंह चौहान, महामंत्री विकास तिवारी, आदेश सैनी, भाजपा प्रदेश सह मीडिया प्रभारी सुनील सैनी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नरेश शर्मा, जिला भाजपा कार्यालय प्रभारी लव शर्मा, जिला मंत्री अनामिका शर्मा, विकास पाल सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: आंधी के दौरान टूटी हाइटेंशन विद्युत की तार, महिला की मौत
Next: उत्तराखंड में मौसम ने ली करवट

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

घरेलू हिंसा के मामले की सुनवाई को पंहुची महिला से पति ने की अभद्रता

RNS INDIA NEWS 31/05/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

मां-बेटे पर हमला, आठ लोगों पर केस दर्ज

RNS INDIA NEWS 31/05/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

अहिल्याबाई ने समाज सेवा की ऐसी मिसाल कायम की: हरीश रावत

RNS INDIA NEWS 31/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 01 जून
  • घरेलू हिंसा के मामले की सुनवाई को पंहुची महिला से पति ने की अभद्रता
  • तीन दिन से लापता सिडकुल कर्मी का शव पेड़ से लटका मिला
  • मां-बेटे पर हमला, आठ लोगों पर केस दर्ज
  • अहिल्याबाई ने समाज सेवा की ऐसी मिसाल कायम की: हरीश रावत
  • पानी निकासी के विवाद में पड़ोसियों के बीच मारपीट, सात पर केस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.