Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • शाही स्नान को देखते हुए हाईवे से हटाया जाएगा अतिक्रमण
  • हरिद्वार

शाही स्नान को देखते हुए हाईवे से हटाया जाएगा अतिक्रमण

RNS INDIA NEWS 05/04/2021
rns featured image new

रुडकी। महाकुंभ में शाही स्नान को देखते हुए पुलिस ने तैयारियां तेज कर दी है। कोतवाली पुलिस ने नगर क्षेत्र में हाईवे निरीक्षण कर सर्विस लेन के दोनों ओर अतिक्रमण देखा। पुलिस ने उन लोगों को चेतावनी दी कि वह अपना अतिक्रमण स्वयं हटा लें। ऐसा नहीं करने पर पुलिस अतिक्रमण हटाकर जुर्माना भी वसूल करेगी। हरिद्वार में आयोजित हो रहे महाकुंभ मेले में शाही स्नान की तिथि नजदीक आ रही है। इसी के साथ पुलिस की तैयारियां भी जोर पकड़ती जा रही हैं। इंस्पेक्टर यशपाल सिंह बिष्ट, एसएसआई देवेंद्र सिंह रावत, शहर चौकी प्रभारी शहजाद अली ने हाईवे का निरीक्षण किया। सर्विस लेन पर जहां जहां भी अतिक्रमण पाया गया उन लोगों को चेतावनी दी गई। साथ ही उन्हें बताया गया कि महाकुंभ मेले में भारी संख्या में लोगों के हरिद्वार आने की संभावना है। ऐसे में हाईवे पर यातायात का अधिक दबाव रहेगा। उन्होंने ई-रिक्शा चालकों को निर्देश दिए कि यातायात अवरुद्ध न हो। ठेली पर फल आदि बेचने वाले लोगों को भी पुलिस ने सडक़ से दूर ठेली लगाने को कहा। कोतवाली से लेकर गंग नहर पुल तथा मंगलौर देवबंद मार्ग स्थिति तिराहे तक पुलिस ने यातायात संचालन की व्यवस्था का जायजा लिया। साथ ही लोगों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। इसके अलावा पुलिस ने मंगलौर-लंढौरा मार्ग के दुकानदारों को चेतावनी दी कि वह दुकानों के बाहर से अतिक्रमण स्वयं हटा लें। पुलिस ने कहा कि मंगलौर-लंढौरा मार्ग को आरक्षित श्रेणी में रखा गया है। जरूरत पडऩे पर इस मार्ग से यातायात को संचालित किया जा सकता है। इसलिए कोई भी दुकानदार अतिक्रमण न करें।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: चीनी मिल पर लगाया अवैध रूप से कीटनाशक दवाएं बेचने का आरोप
Next: दिल्ली पब्लिक स्कूल के बच्चों ने कुंभ की आकृति बनाकर रचा इतिहास

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

हरिद्वार एसएसपी ने सुनी जवानों की समस्याएं, 26 पुलिसकर्मी हुए सम्मानित

RNS INDIA NEWS 20/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

अमानतगढ़ फैक्ट्री फायरिंग कांड से जुड़ा बदमाश पुलिस मुठभेड़ में घायल

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

मंगलौर में एनएच किनारे खड़े बिजली के पोल हटेंगे, यातायात को मिलेगी राहत

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी ‘अंतरराष्ट्रीय योग दिवस‘ की शुभकामनाएं
  • राशिफल 21 जून
  • उत्तराखंड में बंजी जंपिंग पर नई गाइडलाइन जल्द जारी होगी
  • एसडीएम किच्छा करेंगे आंगनबाड़ी वर्कर पर लगे आरोपों की जांच
  • नो पार्किंग जोन में खड़े 45 वाहनों पर कार्रवाई
  • दुगड्डा-चौकी मार्ग के डामरीकरण पर उठे सवाल
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.