Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • शहीद सम्मान यात्रा में शिरकत करने पिथौरागढ़ पहुंचे रक्षामंत्री राजनाथ सिंह
  • उत्तराखंड
  • पिथौरागढ़

शहीद सम्मान यात्रा में शिरकत करने पिथौरागढ़ पहुंचे रक्षामंत्री राजनाथ सिंह

RNS INDIA NEWS 20/11/2021
rns featured image new

पिथौरागढ़। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह पिथौरागढ़ में आयोजित शहीद सम्मान यात्रा में शिरकत करने के लिए पहुंच चुके हैं। मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी ने हेलीपैड पर उनका स्‍वागत किया। जिसके बाद वे आयोजन स्‍थल की ओर रवाना हो गए। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी यात्रा व्‍यवस्‍थाओं को संभालने हेतु शुक्रवार को ही पिथौरागढ़ पहुंच गए थे। स्टेट प्लेन से दोहपर दो बजे के करीब नैनीसैनी एयरपोर्ट पहुंचे। इसके बाद में उन्होंने अधिकारियों से शहीद सम्मान यात्रा की तैयारियों को लेकर जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने मूनाकोट स्थित झौलखेत मैदान का भी निरीक्षण किया। कार्यक्रम स्‍थल पर लोगों की अच्‍छी खासी भीड़ है। शहीदों और सैनिकों के स्‍वजन भी कार्यक्रम स्‍थल पर पहुंचे हैं।

जिलाधिकारी डा.आशीष चौहान ने बताया कि शहीद सम्मान यात्रा की सभी तैयारियां पूरी की जा चुकी हैं। कार्यक्रम स्थल झोलाखेत मैदान में टेंट लग चुके हैं। कार्यक्रम में आने वाले शहीदों के परिजनों सहित अन्य लोगों के परिवहन के लिए वाहन की व्यवस्था और भोजन व्यवस्था के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी को भी आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। कार्यक्रम में पूर्व सैनिकों ओर वीर नारियों को आमंत्रित किया गया है। उनको कार्यक्रम स्थल तक लाने और फिर घर तक पहुंचाने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया गया है।
इस मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट, सांसद अजय टम्टा, सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी , भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, कैबिनेट मंत्री विशन सिंह चुफाल मौजूद रहेंगे । श्री वल्दिया ने बताया कि कार्यक्रम सफल बनाने के लिए जिला भाजपा मनोयोग से जुटी है। उन्होंने कहा कि पहली बार शहीदों का उनके घर जाकर सम्मान दिया जा रहा है।

चमोली जिले के देवाल ब्लॉक से शुरू हुई शहीद सम्मान यात्रा
कुछ दिन पहले चमोली जिले के देवाल ब्लॉक के सवाड़ गांव में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शहीद सम्मान यात्रा का शुभारंभ किया था। इस दौरान प्रथम विश्व युद्ध में शहीद हुए वीर सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई थी। इस मौके पर शहीदों के परिजनों को ताम्रपत्र भेंटकर सम्मानित किया गया था। वहीं, देहरादून में बन रहे सैन्यधाम के लिए सवाड़ गांव से मिट्टी भी ली गई।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: भारत में भी लगेगी कोरोना वैक्सीन की तीसरी डोज?
Next: रेलवे की पटरी पर हुए बम विस्फोट से डीजल इंजन पटरी से उतरा

Related Post

rns featured image new
  • पिथौरागढ़

पांच साल की मासूम से दरिंदगी, पैरोल पर आया सजायाफ्ता गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

धामी सरकार की सौगात: मात्र 3 लाख में मिलेगा आधुनिक फ्लैट

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीएम पुष्कर सिंह धामी ने स्व. जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 27 जून
  • कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन
  • टेंडर निरस्त नहीं होने तक जारी रहेगा जमीन बचाने का संघर्ष, चौथे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे ग्रामीण
  • रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन
  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • पांच साल की मासूम से दरिंदगी, पैरोल पर आया सजायाफ्ता गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.