Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • शहर को क्लीन और ग्रीन रखना हर नागरिक का दायित्व
  • देहरादून

शहर को क्लीन और ग्रीन रखना हर नागरिक का दायित्व

RNS INDIA NEWS 18/06/2023
rns featured image new

ऋषिकेश। मेयर अनिता ममगाईं ने स्वच्छता प्रहरियों के साथ विभिन्न स्थानों पर सफाई कर शहरवासियों को स्वच्छता का संदेश दिया। रविवार को स्वच्छता सप्ताह के तहत नगर निगम की स्वच्छता टीमों के साथ सड़क पर उतरी मेयर ने करीब चार घंटों तक कई स्थानों पर स्वच्छता अभियान चलाया। आईएसबीटी से शुरू हुआ अभियान निगम के विभिन्न वार्डों में एक साथ चला। सामाजिक संस्थाओं ने भी निगम के सहयोग के रूप में अभियान में भागेदारी की। इस दौरान मेयर अनिता ममगाईं ने कहा कि चारधाम यात्रा के मुख्य पड़ाव के रूप में ऋषिकेश प्रमुख शहरों में से एक है। इसकी स्वच्छता से हम पूरे देश में पर्यावरण के प्रति सकारात्मक संकेत दे सकते हैं। सुंदरता और स्वच्छता से ही पर्यटकों में शहर के प्रति अच्छा संदेश जाता है। शहर को पूरी तरह क्लीन और ग्रीन रखने के लिए हर व्यक्ति का योगदान जरूरी है। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वच्छ भारत अभियान एक आंदोलन के रूप में पूरे भारत में उभरा है। इन दिनों जी-20 कार्यक्रम को लेकर स्वच्छता प्रहरियों पर दोहरी जिम्मेदारी है। कहा कि उन्हें पूरा विश्वास है कि इन चुनौतियों पर भी वह खरा उतरेंगे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: रायवाला में हुआ लाभार्थी मेले का आयोजन
Next: नीलकंठ बाजार अनिश्चितकाल हेतु बंद रखने का ऐलान

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भगवान भोलेनाथ एवं महाबली हनुमान जी की प्रतिमाओं का किया अनावरण

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-14 at 20.56.27_11zon
  • देहरादून

बैरागीवाला हत्याकांड: आगजनी, पथराव के बाद गांव में भारी तनाव, चार आरोपी गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

देहरादून में युवक की हत्या के बाद तनाव, इंटरनेट सेवा बंद

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 15 जून
  • रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल
  • सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा
  • जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक
  • महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न कराने को पुलिस रही अलर्ट, केंद्रों पर कड़ी निगरानी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.