Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • शाह ने बारिश से प्रभावित उत्तराखंड के लोगों को पूरे सहयोग का भरोसा दिया
  • उत्तराखंड
  • राष्ट्रीय

शाह ने बारिश से प्रभावित उत्तराखंड के लोगों को पूरे सहयोग का भरोसा दिया

RNS INDIA NEWS 22/10/2021
rns featured image new

नई दिल्ली (आरएनएस)।  केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने गुरुवार को बारिश से प्रभावित उत्तराखंड के लोगों को भरोसा दिलाया कि केंद्र सरकार इस संकट की घड़ी में उनके साथ है। प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण करने के बाद देहरादून में शाह ने कहा कि केंद्र ने हाल ही में 250 करोड़ रुपये जारी किए हैं, क्योंकि उत्तराखंड प्राकृतिक आपदाओं से ग्रस्त है। उन्होंने यह भी कहा कि केंद्र पहले ही राज्य आपदा प्रतिक्रिया कोष (एसडीआरएफ) के तहत केंद्रीय हिस्से के रूप में 749.60 करोड़ रुपये की सहायता जारी कर चुका है।

शाह ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा समय पर दी गई चेतावनियों ने जानमाल के नुकसान को कम करने में मदद की, क्योंकि उसने 16 अक्टूबर को 24 घंटे पहले चेतावनी जारी की थी। उन्होंने कहा, अग्रिम अलर्ट भेजा गया था, ताकि अनावश्यक आवाजाही से बचा जा सके। चार धाम के तीर्थयात्रियों को भी रोक दिया गया जहां वे बारिश शुरू होने से पहले थे, और इसके कारण चार धाम के किसी भी तीर्थयात्री के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। यात्रा अब फिर से शुरू हो गई है।

उन्होंने कहा कि बारिश शुरू होने से पहले एनडीआरएफ, सेना, आईटीबीपी, एसडीआरएफ, राज्य प्रतिक्रिया दल और दमकल विभाग को अलर्ट पर रखा गया था। उन्होंने कहा कि बारिश से पहले हेलीकॉप्टर भी उपलब्ध कराए गए थे। शाह ने कहा कि तीन सड़कों को छोड़कर अधिकांश सड़कों पर यातायात बहाल हो गया है और जहां कहीं जरूरत हुई राहत सामग्री भी पहुंचनी शुरू हो गई है, जबकि नैनीताल, हल्द्वानी और अल्मोड़ा मार्ग खोल दिए गए हैं। साथ ही क्षतिग्रस्त रेल पटरियों की मरम्मत का काम भी शुरू कर दिया गया है।

उन्होंने कहा कि 60 प्रतिशत से अधिक बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई है, लोगों को शुद्ध पेयजल मिलना शुरू हो गया है, जबकि स्वास्थ्य सुविधाएं बाधित नहीं हुई हैं। 3,500 से अधिक लोगों को बचाया गया है और 16,000 से अधिक लोगों को एहतियात के तौर पर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। अब तक किसी भी पर्यटक के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। एनडीआरएफ की सत्रह टीमें, एसडीआरएफ की 60 टीमें, पीएसी की 15 कंपनियां और अधिक 5,000 से अधिक पुलिस और दमकलकर्मी अभी भी पूरे अभियान में लगे हुए हैं।

गृहमंत्री ने यह भी कहा कि राज्य सरकार ने बहुत ही सफल तरीके से बचाव अभियान चलाया और एक दो दिन में स्थिति सामान्य होने के बाद गृह मंत्रालय की सर्वे टीम यहां का दौरा करेगी और स्थिति का जायजा लेगी और सहायता भी प्रदान की जाएगी। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अल्प सूचना पर केंद्र सरकार द्वारा प्रदान की गई सहायता के लिए धन्यवाद दिया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: तेज रफ्तार एसयूवी की चपेट में आने से महिला कांस्टेबल की हुई मौत
Next: मकान गिरने से 5 की मौत, 5 घायल

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीएम पुष्कर सिंह धामी ने स्व. जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड के सभी थानों को बम से उड़ाने की धमकी, हरियाणा के युवक पर केस

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 25 जून
  • स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
  • बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण
  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.