Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • शादी में हुई हर्ष फायरिंग में 14 साल के किशोर की मौत
  • हरिद्वार

शादी में हुई हर्ष फायरिंग में 14 साल के किशोर की मौत

RNS INDIA NEWS 22/02/2023
06

रुड़की। बुग्गावाला थाने के हसनगढ़ में शादी की मढ़ा रस्म में डीजे पर डांस के दौरान हर्ष फायरिंग में चौदह साल के किशोर की गोली लगने से मौत हो गई। मृतक रिश्ते में दूल्हे का भतीजा था। पुलिस ने आरोपी को देशी पिस्टल के साथ गिरफ्तार कर लिया है। हसनगढ़ गांव में मंगलवार रात सतनाम पुत्र विक्रम की शादी थी। देर शाम मढ़ा की रस्म अदायगी के बाद डीजे पर गाने चल रहे थे।
इस बीच गांव के ही श्रवण कुमार उर्फ पप्पू ने हर्ष फायरिंग कर दी। जिसकी गोली परमजीत उर्फ काकू (14) पुत्र ओमप्रकाश उर्फ टोनी के सीने में जा लगी। वह मढ़ा में शगन देने के लिए आया था। अचानक गोली चलने से वहां अफतराफरी मच गई। लोग कुछ समझ पाते तब तक बच्चा लहूलुहान हो गया था।
बच्चे को स्थानीय अस्पताल में ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद सूचना पुलिस को मिली। आरोपी घटना के बाद फरार हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेजा। एसएसपी अजय सिंह ने आरोपी की गिरफ्तारी के निर्देश दिए।
पुलिस ने आरोपी श्रवण कुमार उर्फ पप्पू पुत्र बलवंत सिंह को खेड़ी शिकोहपुर जाने वाले रास्ते से पकड़ लिया। एसएसपी ने बताया कि आरोपी को नौ एमएम की देशी पिस्टल, पांच जिंदा कारतूस, एक खोखा राउंड के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस टीम में बुग्गावाला थाना प्रभारी अजय शाह, एसआई समीप पांडेय, हेड कांस्टेबल कुलवीर, भागचंद, गजेंद्र शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पिथौरागढ़ में भूकंप के झटके, इतनी रही तीव्रता
Next: मुख्यमंत्री सीमान्त क्षेत्र विकास योजना तथा पलायन रोकथाम योजना को लेकर हुई बैठक

Related Post

default featured image
  • हरिद्वार

सेवा ही राजनीति का सबसे सशक्त माध्यम : कोश्यारी

RNS INDIA NEWS 01/02/2026 0
default featured image
  • हरिद्वार

कॉलोनी काटने और साझेदारी का झांसा देकर 66.70 लाख ठगे

RNS INDIA NEWS 01/02/2026 0
default featured image
  • हरिद्वार

सिडकुल क्षेत्र में मोबाइल झपटने वाले तीन युवक गिरफ्तार, 6 मोबाइल बरामद

RNS INDIA NEWS 01/02/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 02 फरवरी
  • सेवा ही राजनीति का सबसे सशक्त माध्यम : कोश्यारी
  • गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में हुई साल की तीसरी बर्फबारी
  • स्थायी राजधानी गैरसैंण समिति ने रैली निकाली और प्रदर्शन किया
  • सकल हिंदू एकता मंच की ओर से विराट हिंदू सम्मेलन आयोजित
  • भूखंडों का स्वामित्व दर्ज कराने के लिए प्रशासन ने बढ़ाई 15 दिन की समय सीमा

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.