Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • शादी के कार्ड बंटने पर प्रेमिका से तोड़ दी शादी, मुकदमा दर्ज
  • देहरादून

शादी के कार्ड बंटने पर प्रेमिका से तोड़ दी शादी, मुकदमा दर्ज

RNS INDIA NEWS 20/03/2024
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)। शादी के कार्ड बंटने पर प्रेमी ने युवती से शादी तोड़ दी। इससे पहले दोनों की सगाई और गोद भराई की रस्म हो चुकी थी। आरोपी ने रिश्ता तोड़ने के लिए क्रेटा कार की मांग रखी थी। पीड़िता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
इंस्पेक्टर कैंट जीसी शर्मा ने बताया कि थाना क्षेत्र निवासी पीड़िता ने तहरीर दी। बताया कि सोशल मीडिया साइट फेसबुक के जरिए उसकी पहचान प्रदीप कश्यप पुत्र राजकुमार निवासी आयुध विहार, गढ़वाली कॉलोनी रायपुर से हुई। दोनों में परिचय बढ़ा तो फोन पर बातचीत होने लगी। साल 2021 में दोनों पहली बार दून अस्पताल के पास मिले। इसके बाद अक्सर साथ में घूमने जाना शुरू कर दिया। दोनों ने आपस में शादी का वादा किया। आरोपी प्रदीप के कहे अनुसार पीड़िता ने अपने घर में शादी की बात की। पीड़िता के परिजन बीते जून में आरोपी के घर गए। वहां शादी की बात पक्की हो गई। 26 जून को दोनों के परिजनों की मौजूदगी में सगाई और गोद भराई की रस्म अदा की गई। पीड़िता का आरोप है कि इसके बाद प्रदीप उसे अलग-अलग तिथियों में आईएसबीटी के पास और राजपुर रोड के कई होटल में लेकर गया। शादी पक्की होने की बात कहते हुए शारीरिक संबंध बनाए। दोनों की शादी की तिथि बीते 14 फरवरी को तय हुई थी। शादी का वक्त नजदीक आया तो आरोपी मुकर गया। पीड़िता और उसके परिवार ने दबाव बनाया तो आरोपी ने आगामी 26 अप्रैल को शादी करने को कहा। पीड़िता के परिवार ने इसे देखते हुए बेटी की शादी के कार्ड बांटने शुरू कर दिए। शादी के लिए जरूरी बुकिंग भी कर ली गई। इस बीच आरोपी ने कहा कि शादी तब करेगा जब उसे दहेज में क्रेटा कार दी जाएगी। यह कार देना पीड़िता के परिवार के हैसियत में नहीं था। इसके बाद उसने शादी से मना कर दिया। पीड़िता के इन आरोपों पर पुलिस ने प्रदीप कश्यप के खिलाफ दुष्कर्म का केस दिया है। जांच महिला दरोगा दीप्ति जगवाण को सौंपी गई है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: चुनाव के लिए विभागों का दुरुपयोग कर रही है भाजपा: करन माहरा
Next: कार की टक्कर से आईएमएस के छात्र की मौत

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

शराब पीने से टोकने पर दो युवकों पर फायर झोंके

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

म्यूंडा गांव में खड्ड के उफान से तबाही, खेत, रास्ते और छानियों को भारी नुकसान

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून
  • पौड़ी

स्कूलों में अनिवार्य होंगी एनसीसी, एनएसएस और स्काउट-गाइड इकाइयां: धन सिंह रावत

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • बागेश्वर में जल्द शुरू होगी मिनी बस सेवा
  • भूमि सौदे के नाम पर 30 लाख की ठगी का आरोप, मुकदमा
  • कांग्रेस के आरोप राजनीतिक हताशा का परिणाम : विनीत बिष्ट
  • वरिष्ठ नागरिकों को दी कानूनी अधिकारों और योजनाओं की जानकारी
  • जनरल स्टोर में शराब परोसते युवक को पुलिस ने पकड़ा
  • राष्ट्रीय यूथ मुए-थाई चैंपियनशिप में अल्मोड़ा के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.