Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • बागेश्वर
  • सेवारत सैनिक की मृत्यु पर आश्रितों को मिले नौकरी
  • बागेश्वर

सेवारत सैनिक की मृत्यु पर आश्रितों को मिले नौकरी

RNS INDIA NEWS 23/12/2022
rns featured image new

बागेश्वर। हिमालय पूर्व सैनिक समिति ने कहा कि एक देश एक कानून होना चाहिए। लेकिन ऐसा नहीं है। सेना में सेवारत सैनिक की मृत्यु के बाद उसके आश्रित को नौकरी नहीं मिलती है। कोरोनाकाल के दौरान प्राइवेट स्कूलों के शिक्षकों को वेतन और प्रोत्साहन राशि भी नहीं मिल सकी है। उन्होंने मांगों का निराकरण नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। गुरुवार को समिति ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। कहा कि राज्य सरकार के अधीन शिक्षा विभाग में प्राइवेट शिक्षकों को कोविड-19 के समय कोई सहायता प्राप्त नहीं हुई। जबकि विभागों ने कर्मचारियों को सहायता राशि दी। मान्यता प्राप्त प्राइवेट संस्थानों में सेवा दे रहे शिक्षकों को वेतन भी नहीं मिला। वेतन मानकों के आधार पर तय नहीं है। अभिभावक और मैनेजमेंट मनमानी करते हैं। जिसकी जिम्मेदारी केंद्र और राज्य सरकार को लेनी होगी। सेना में सेवारत सैनिक की मृत्यु सेवाकाल होने पर उसके परिवार के एक व्यक्ति को शैक्षिक आधार पर नौकरी दें। मृतक सैनिक की विधवा को सही जानकारी नहीं मिलने के कारण उन्हें पेंशन आदि में काफी परेशानी हो रही है। उन्होंने मांगों का निराकरण करवाने की मांग की है। इस दौरान अध्यक्ष गोपाल दत्त जोशी, कोषाध्यक्ष जमन सिंह बिष्ट, नंदन सिंह कपकोटी, मोहन सिंह कपकोटी आदि उपस्थित थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अनुकंपा के आधार पर नियुक्ति की मांग की
Next: मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई कृषि अवसंरचनात्मक कोष की राज्य स्तरीय निगरानी समिति की बैठक संपन्न

Related Post

rns featured image new
  • बागेश्वर

खनन के विरोध में नदी में उतरे ग्रामीण, खुदाई मशीन रुकवाई

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

सड़क किनारे गंभीर हालत में मिला युवक, जिला अस्पताल में भर्ती

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • सीईआईआर पोर्टल की मदद से गुम मोबाइल बरामद, स्वामी को सौंपा
  • विश्व वृद्ध दुर्व्यवहार जागरूकता दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
  • मानिला महाविद्यालय गेट से लिंक मार्ग निर्माण का शुभारंभ, ग्रामीणों की वर्षों पुरानी मांग पूरी
  • रेलाकोट रोड स्थित जंगल में लगी आग पर फायर सर्विस ने पाया काबू
  • नीट-यूजी पुनर्परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा, 21 जून को दो केंद्रों पर होगी परीक्षा
  • बड़े भाई की हत्या के आरोप में छोटा भाई गिरफ्तार, बड़े भाई की डांट से था नाराज
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.