Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • चम्पावत
  • सेवा पुस्तिका गायब होने पर चावल लाने का आदेश बना तबादले की वजह
  • चम्पावत

सेवा पुस्तिका गायब होने पर चावल लाने का आदेश बना तबादले की वजह

RNS INDIA NEWS 18/05/2025
rns featured image new

चम्पावत। चम्पावत के लोहाघाट स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग खंड (लोक निर्माण विभाग) में सेवा पुस्तिका गायब होने के मामले ने अजीब मोड़ ले लिया। विभाग के अधिशासी अभियंता आशुतोष कुमार ने इस घटना के बाद एक ऐसा आदेश जारी कर दिया, जो अब उनके तबादले का कारण बन गया है।

दरअसल, एनएच खंड के अपर सहायक अभियंता जय प्रकाश की सेवा पुस्तिका कुछ समय पहले अधिष्ठान सहायक प्रथम की अलमारी से गायब हो गई थी। काफी खोजबीन के बाद भी दस्तावेज का सुराग नहीं मिला, जिसके चलते मंदिर में पूजन करवाने का विचार सामने आया। इसी संदर्भ में अधिशासी अभियंता ने 16 मई को सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को अपने-अपने घर से दो-दो मुट्ठी चावल (अक्षत) लाने का निर्देश दिया।

यह आदेश न केवल कर्मचारियों के बीच चर्चा का विषय बना, बल्कि जैसे ही मामला उच्चाधिकारियों तक पहुंचा, विभागीय कार्रवाई शुरू हो गई। 16 मई को लोक निर्माण विभाग के प्रमुख अभियंता राजेश चंद्र ने आदेश को कर्मचारी आचरण नियमावली का उल्लंघन मानते हुए अधिशासी अभियंता से तीन दिन में स्पष्टीकरण मांगा।

इसके तुरंत बाद विभाग के सचिव पंकज पांडेय की ओर से स्थानांतरण आदेश जारी करते हुए अधिशासी अभियंता आशुतोष कुमार को लोहाघाट से पौड़ी स्थानांतरित कर दिया गया।

गौरतलब है कि सरकारी दस्तावेजों की गुमशुदगी एक गंभीर प्रशासनिक चूक मानी जाती है, लेकिन उस पर आध्यात्मिक समाधान ढूंढने का यह तरीका विभागीय व्यवस्था पर भी सवाल खड़े करता है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: गूंजी पहुंचे केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा, सेना के जवानों का हौसला बढ़ाया
Next: दूल्हे ने दुल्हन को ऐसी गंदी बात बोल दी कि शादी ही टूट गई

Related Post

rns featured image new
  • चम्पावत

चंपावत के चर्चित दुष्कर्म प्रकरण में बदले की भावना से साजिश रचने की आशंका

RNS INDIA NEWS 07/05/2026 0
rns featured image new
  • चम्पावत

गोलज्यू महोत्सव में कारोबारी गतिविधियां शुरू हुई

RNS INDIA NEWS 05/05/2026 0
rns featured image new
  • चम्पावत

चम्पावत में गोलज्यू महोत्सव की तैयारी तेज

RNS INDIA NEWS 14/04/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • तहसील परिसर में शत्रु संपत्ति की ई-नीलामी को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित
  • खत्याड़ी की शत्रु संपत्तियों की 3 जुलाई को होगी ई-नीलामी
  • ग्राम विकास और उद्यमिता को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध
  • मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले
  • विकास योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता : भरत सिंह चौधरी
  • 7.79 लाख की स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.