Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • सेना में नौकरी दिलाने का झांसा देकर हरियाणा के युवकों से ठग लिए 14.75 लाख
  • देहरादून

सेना में नौकरी दिलाने का झांसा देकर हरियाणा के युवकों से ठग लिए 14.75 लाख

RNS INDIA NEWS 22/05/2023
rns featured image new

देहरादून। सेना में नौकरी दिलाने का झांसा देकर हरियाणा के युवकों से 14.75 लाख रुपये हड़प लिए गए। रकम पिछले साल जनवरी से लेकर बीते फरवरी के बीच ली गई। मुख्य आरोपी ने खुद को सेना में सूबेदार बताया। उसने केस दर्ज करने वाले से पांच युवकों की नौकरी के झांसे में यह रकम ली। सीओ कैंट अभिनय चौधरी ने बताया कि पानीपत, हरियाणा कचहरी के वकील राजेश कौशिक ने डीजीपी कार्यालय में तहरीर दी। तहरीर के आधार पर कैंट थाने में राम गुप्ता निवासी आर-1, चितपुर लक्सा सिटी औरंगाबाद यूपी, दिनेश निवासी धनीराम बाड़ा जिला बाराबंकी यूपी, शुभम पटेल निवासी भंगार मउ, उन्नाव यूपी, विनीत यादव, साहिल शर्मा, हरि भाई आसरू के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पीड़ित का आरोप है कि जनवरी 2022 में उनके परिचित शिवम कुमार निवासी दिल्ली ने फोन किया। कहा कि उसका परिचित राम गुप्ता देहरादून में आर्मी अफसर है। वहां फौजी में भर्ती चल रही है। उनके कुछ बच्चों को सेना में नौकरी दिला देगा। पीड़ित के संपर्क होने पर राम गुप्ता से मिलने दून आए। उन्होंने दो बच्चों के कागजात और 40 हजार रुपये शुरू में दिए। इसके कुछ दिन बाद आरोपी ने दोनों युवकों को मेडिकल के लिए दून बुलाया। यहां आरोपी दोनों ने सैन्य एरिया गढ़ी में मिला। साथ में दिनेश नाम का व्यक्ति था। कहा कि पांच लाख रुपये में टेरिटोरियल आर्मी और तीन लाख रुपये में एमटीएस में नौकरी मिलेगी। इसके बाद आरोपी ने पांच युवकों को नौकरी लगाने का झांसा दिया। आरोप है कि उनके मेडिकल कराने के साथ ही गढ़ी सैन्य एरिया में बुलाकर मैरिट लगी दिखाई। जिस पर पांचों के नाम थे। उसके बाद ज्वाइनिंग के लिए पहले रुड़की, फिर बिहार और लखनऊ भेजा। इसके बाद भी ज्वाइनिंग नहीं हुई। इस तरह झांसे में आरोपी ने पीड़ित पक्ष से कुल 14.75 लाख रुपये लिए। तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: विदेश भेजने के नाम पर 2.20 लाख की ठगी
Next: अतिक्रमण की जद में आ रहे लोगों की पुनर्वास की मांग

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भगवान भोलेनाथ एवं महाबली हनुमान जी की प्रतिमाओं का किया अनावरण

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-14 at 20.56.27_11zon
  • देहरादून

बैरागीवाला हत्याकांड: आगजनी, पथराव के बाद गांव में भारी तनाव, चार आरोपी गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

देहरादून में युवक की हत्या के बाद तनाव, इंटरनेट सेवा बंद

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 15 जून
  • रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल
  • सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा
  • जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक
  • महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न कराने को पुलिस रही अलर्ट, केंद्रों पर कड़ी निगरानी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.