Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • सेना में भर्ती के नाम पर लाखों की ठगी, पकड़ा दिया फर्जी नियुक्ति पत्र
  • हरिद्वार

सेना में भर्ती के नाम पर लाखों की ठगी, पकड़ा दिया फर्जी नियुक्ति पत्र

RNS INDIA NEWS 14/09/2021
default featured image

हरिद्वार। मंगलौर में सेना में भर्ती कराने के नाम पर एक ग्रामीण से महिला और दो लोगों ने लाखों रुपये की ठगी कर ली। इतना ही नहीं, तीनों ने युवक को फर्जी ज्वाइनिंग लेटर भी थमा दिया। बता दे कि मामले का खुलासा होने पर ग्रामीण ने अपनी रकम मांगी तो तीनों ने इनकार कर दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर तीनों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया है।

बता दे कि कोतवाली क्षेत्र के कुरड़ी गांव निवासी संजय सैनी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया उनका हाईवे किनारे ढाबा है।
ओर 25 जून 2020 को ढाबे पर एक युवक आया था और उसने खुद को सेना का बताया था। साथ ही कहा था कि अगर कोई सेना में जाना चाहता है तो वह उसे भर्ती करा देगा। इस पर उन्होंने अपने बेटे गौरव सैनी के लिए बात की। उसने तीन लाख रुपये की मांग की। उन्होंने डेढ़ लाख रुपये उसके खाते में डलवा दिए। कुछ दिन बाद उसने बेटे को मेडिकल के लिए दिल्ली बुलाया और 50 हजार रुपये वहां भी लिए, लेकिन दिल्ली में कोई मेडिकल नहीं कराया। इस बीच उसने एक लाख रुपये और लिए और बेटे को गुजरात में बुलाकर फर्जी ज्वाइनिंग लेटर दे दिया।

यहां उसने अपनी पत्नी और एक युवक से मुलाकात कराई। उनका बेटा एक माह तक गुजरात में रहा, लेकिन कोई ज्वाइनिंग नहीं हुई। बेटे ने जांच की तो पता चला कि उसे फर्जी ज्वाइनिंग लेटर दिया गया है। उनके बेटे ने अपनी रकम वापस करने की बात कही तो उक्त युवक ने धमकी देकर भगा दिया। उनका बेटा घर पहुंचा और मामले की जानकारी दी। कार्यवाहक कोतवाली प्रभारी राजेंद्र सिंह रावत ने बताया कि तहरीर के आधार पर सोनू पुंडीर, उसकी पत्नी वर्षा मलिक निवासी शामली और अनिरुद्ध निवासी कनखल, हरिद्वार के खिलाफ धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। साथ ही तीनों की तलाश शुरू कर दी है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: नाबालिग बेटी का पिता करता था यौन शोषण, पिता के डर से किशोरी भागी थी घर से
Next: नाले की कर रहे थे सफाई, बोरे में महिला का मिला शव

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

धर्म की आड़ में लोगों को गुमराह करने के आरोप में 21 लोग पकड़े

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • वकील की घर में घुसकर गोली मारकर हत्या, घटना से इलाके में दहशत
  • राशिफल 15 जून
  • रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल
  • सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा
  • जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक
  • महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.