Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • सेना की मारक क्षमता को इस तरह अचूक बना रही है आर्डनेंस फैक्ट्री
  • देहरादून

सेना की मारक क्षमता को इस तरह अचूक बना रही है आर्डनेंस फैक्ट्री

RNS INDIA NEWS 22/01/2022
rns featured image new

देहरादून। देश की रक्षा में आर्डनेंस फैक्ट्री के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता। वर्ष 1943 में अस्तित्व में आई यह फैक्ट्री अनवरत रूप से सेना के लिए राइफल की साइट से लेकर टैंक तक की साइट का निर्माण कर रही है। अब फैक्ट्री आत्मनिर्भर भारत की अवधारणा को साकार करने में भी अपना योगदान दे रही है। बीते कुछ समय में ही फैक्ट्री ने स्वदेशी तकनीक पर तमाम रक्षा उत्पाद तैयार कर लिए हैं।
आर्डनेंस फैक्ट्री देहरादून अब कंपनी के रूप में इंडिया आप्टेल लि. (आइओएल) के तहत काम कर रही है। इसमें आप्टो इलेक्ट्रानिक्स फैक्ट्री (ओएलएफ) को भी शामिल किया गया है। ओएलएफ की स्थापना वर्ष 1988 में की गई। फैक्ट्री के हालिया योगदान की बात करें तो आत्मनिर्भर भारत की परिकल्पना के अनुरूप हमारी रक्षा अनुसंधान एवं निर्माण इकाई तेजी से आगे बढ़ रही हैं। इस दिशा में फैक्ट्री ने टी-90 टैंक की कमांडर साइट का विकास किया है। यह साइट पूर्व में रूस की मदद से तैयार की जा रही साइट से न सिर्फ अलग है, बल्कि अचूक क्षमता से भी लैस है।

रूस की मदद से तैयार की जाने वाली कमांडर साइट में इमेज इंटेंसिफायर सिस्टम लगा था। इस माध्यम से सीमा पर निगरानी या दुश्मन पर निगाह रखने के लिए हल्की रोशनी की जरूरत पड़ती थी। रोशनी के चलते कई दफा दुश्मन को हमारे ठिकाने की जानकारी मिल जाती थी। सुरक्षा के लिहाज से इसे पूरी तरह अचूक नहीं माना जा सकता।
असाल्ट राइफल की साइट तैयार करने का श्रेय भी आर्डनेंस फैक्ट्री को जाता है। पहले एसएलआर (सेल्फ लो¨डग राइफल) के लिए साइट का निर्माण किया जाता था।

अब असाल्ट राइफल के लिए डे-साइट तैयार की गई है। इसके फील्ड परीक्षण किए जा रहे हैं। विदेशी कंपनियों की साइट से इसकी तुलना करने पर पता चला कि आत्मनिर्भर भारत के तहत बनाई गई साइट से अधिक सटीक निशाना लगाया जा सकता है।
वहीं, ओएलएफ की बात करें तो इसने बीएमपी-दो टैंक की नजर को अचूक बनाने का काम किया है। पहले टैंक के लिए सिर्फ दिन में देखने वाली (डे-साइट) उपलब्ध थी, जबकि अब नाइट साइट भी ईजाद की गई है। दूसरी तरफ फैक्ट्री मिसाइल साइट भी विकसित कर चुकी है। हैदराबाद के बीडीएल (भारत डाइनेमिक्स लि.) से फैक्ट्री को इस साइट के आर्डर मिल रहे हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: लोखंडी क्षेत्र में मौसम का यह चौथा हिमपात
Next: पूर्व सैनिक भाजपा का प्रचार करेंगे

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

धामी सरकार की सौगात: मात्र 3 लाख में मिलेगा आधुनिक फ्लैट

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जौनसार के कल सिंह बिष्ट बने भारत सरकार में प्रधान महानिदेशक

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीएम पुष्कर सिंह धामी ने स्व. जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 26 जून
  • कुंभ और कांवड़ से पहले एनएचएआई को अल्टीमेटम
  • आधार कार्ड का दुरुपयोग कर 45 हजार का लोन स्वीकृत कराया
  • महिला कोतवाली और चौखुटिया पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान
  • बालिकाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण देने पर जोर, स्कूलों में नशा विरोधी काउंसलिंग के निर्देश
  • महापौर व पार्षदों ने लिया दो दिवसीय अभिमुखीकरण प्रशिक्षण
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.