Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • सेल्फी लेने के दौरान नहर में डूबे बीएससी के छात्र-छात्रा
  • देहरादून

सेल्फी लेने के दौरान नहर में डूबे बीएससी के छात्र-छात्रा

RNS INDIA NEWS 20/02/2022
default featured image

छात्र का शव बरामद, छात्रा की तलाश जारी

विकासनगर। पावंटा हिमाचल प्रदेश में बीएससी की पढ़ाई करने वाले छात्र और छात्रा सेल्फी लेने के दौरान नहर में गिरकर डूब गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर छात्र का शव पुलिस ने कुल्हाल बांध परियोजना के इंटैक से बरामद कर दिया। लेकिन छात्रा अब भी लापता है। छात्रा की तलाश में कोतवाली पुलिस और जल पुलिस की टीम रेस्क्यू अभियान चला रही है। पुलिस के अनुसार डेविड यादव (20) पुत्र देवनारायण निवासी मोलानीपुर आजमगढ़ उत्तर प्रदेश और सिमरन राय (20) पुत्री हरेंद्रनाथ राय निवासी कठौत बलिया उत्तर प्रदेश हिमाचल प्रदेश के पांवटा स्थित एसजीआरआर कॉलेज में बीएससी के छात्र-छात्रा हैं। दोनों शनिवार की दोपहर बाद विकासनगर की ओर घूमने आये थे। मटक माजरी गांव के समीप एक रिसॉर्ट के पास दोनों बैठे थे। बताया जा रहा है कि इस दौरान नहर किनारे बैठकर दोनों सेल्फी ले रहे थे। तभी दोनों अनियंत्रित होकर नहर में गिर गये। इसके बाद कुछ दूर तक बहने के बाद दोनों नहर में डूबकर लापता हो गये। स्थानीय लोगों की सूचना पर कुल्हाल पुलिस और जल पुलिस मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान चलाया। काफी खोजबीन के बाद कुल्हाल बांध परियोजना के इंटैक से डेविड यादव के शव को बरामद कर दिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए विकासनगर मोर्च्यूरी में भेजा गया। जबकि छात्रा का शव नहीं मिला। इसकी सूचना पुलिस ने छात्र के परिजनों को दी। परिजनों के पहुंचने के बाद डेविड के शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। लेकिन सिमरन अब भी लापता है। रविवार सुबह आठ बजे से लेकर देर शाम तक जल पुलिस और कुल्हाल पुलिस सिमरन की तलाश में जुटे रहे। चौकी प्रभारी कुल्हाल रजनीश सैनी का कहना है कि सिमरन की तलाश जारी है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: लूट की घटनाओं को अंजाम दे रहे गैंग के छह बदमाश गिरफ्तार
Next: सड़क दुघटना में युवक की मौत

Related Post

default featured image
  • देहरादून

धोखाधड़ी के आरोप में पूर्व सैनिक पर केस दर्ज

RNS INDIA NEWS 01/02/2026 0
default featured image
  • देहरादून

सेकेंड हैंड कार के सौदे में 16 लाख की धोखाधड़ी में मुकदमा

RNS INDIA NEWS 01/02/2026 0
default featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

बजट 2026-27 से देश और राज्यों के विकास को मिलेगी नई दिशा : मुख्यमंत्री धामी

RNS INDIA NEWS 01/02/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 02 फरवरी
  • सेवा ही राजनीति का सबसे सशक्त माध्यम : कोश्यारी
  • गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में हुई साल की तीसरी बर्फबारी
  • स्थायी राजधानी गैरसैंण समिति ने रैली निकाली और प्रदर्शन किया
  • सकल हिंदू एकता मंच की ओर से विराट हिंदू सम्मेलन आयोजित
  • भूखंडों का स्वामित्व दर्ज कराने के लिए प्रशासन ने बढ़ाई 15 दिन की समय सीमा

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.