Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • सेल्फी के चक्कर में गंगनहर में डूबे तीन युवक, एक को बचाया, दो लापता
  • हरिद्वार

सेल्फी के चक्कर में गंगनहर में डूबे तीन युवक, एक को बचाया, दो लापता

RNS INDIA NEWS 08/02/2022
rns featured image new

रुड़की।  सेल्फी के चक्कर में दो युवक गंगनहर डूबकर लापता हो गए। युवकों को बचाने गंगनहर में उनके साथी भी कूद पड़े। जिनको पुलिस ने बचा लिया। सूचना पर एसडीआरएफ की टीम गंगनहर पहुंची। कई घंटों तक लापता युवकों की तलाश को एसडीआरएफ की टीम ने गंगनहर को खंगाल डाला। हादसे के बाद से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। परिजन भी रुड़की पहुंचकर युवकों की तलाश में जुट गए हैं।

मोहित आहूजा (30), रोहित अहूजा (28) और मोहित सचदेवा (31) निवासी अंबाला रोड सुभाषनगर जिला सहारनपुर अपने साथियों के साथ कार से हरिद्वार की ओर घूमने आए हुए थे। मंगलवार सुबह करीब पांच बजे के आसपास युवक कार में सवार होकर सोलानी पार्क पहुंच गए। वहां युवकों का ग्रुप सेल्फी लेने गंगनहर किनारे पहुंच गए।

इस दौरान मोहित आहूजा और मोहित सचदेवा का संतुलन बिगड़ गया और वह गंगनहर में डूबने लगे। साथियों को डूबता देख रोहित आहूजा और अन्य साथियों ने उन्हें बचाने के लिए गंगनहर में छलांग लगा दी। लेकिन गंगा का तेज बहाव सभी को बहते हुए आगे तक ले गया।
शोर शराबा होने पर राहगीर घटनास्थल के पास पहुंच गए। इस दौरान मॉर्निंग वॉक पर आए कांस्टेबल रघुवीर सिंह को घटना की जानकारी मिली। उन्होंने तुरंत बचाव कार्य शुरू कर दिया। राहगीरों की मदद से उन्होंने किसी तरह रस्सी गंगनहर में फेंककर अपनी जान जोखिम में डालकर रोहित आहूजा पुत्र राकेश आहूजा को सकुशल गंगनहर से बाहर निकाल लिया। इस दौरान मोहित आहूजा और मोहित सचदेवा गंगनहर में डूबकर लापता हो गए।

जानकारी मिलने पर परिजन आनन-फानन में कोतवाली पहुंचे और मामले की जानकारी जुटाई। एसडीआरएफ की टीम भी गंगनहर में तलाशी अभियान के लिए पहुंची। एसडीआरएफ की टीम ने युवकों की तलाश शुरू कर दी। लेकिन मंगलवार दोपहर तक युवकों का गंगनहर में कुछ पता अता नहीं चल पाया।

सिविल लाइंस इंस्पेक्टर देवेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि मोहित आहूजा पुत्र राकेश आहूजा और मोहित सचदेवा पुत्र स्व. देवता निवासी अंबाला रोड सुभाष नगर थाना कुतुबशेर जिला सहारनपुर गंगनहर में डूबकर लापता हो गए हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवकों का ग्रुप सोलानी पार्क के पास सेल्फी ले रहा था। इस दौरान यह घटना हुई। कांस्टेबल रघुवीर सिंह ने अपनी जान पर खेलकर सहारनपुर के रोहित आहूजा को डूबने से बचा लिया। युवकों की तलाश को एसडीआरएफ की टीम सर्च ऑपरेशन चला रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: चोरी के 5 फोन के साथ आरोपी गिरफ्तार
Next: उत्तराखंड में कोरोना के 772 नए मरीज, 8 मौत

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

कुंभ और कांवड़ से पहले एनएचएआई को अल्टीमेटम

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 27 जून
  • कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन
  • टेंडर निरस्त नहीं होने तक जारी रहेगा जमीन बचाने का संघर्ष, चौथे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे ग्रामीण
  • रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन
  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • पांच साल की मासूम से दरिंदगी, पैरोल पर आया सजायाफ्ता गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.