Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • सेब के बगीचे में आग लगाने के आरोपी पर मुकदमा
  • देहरादून

सेब के बगीचे में आग लगाने के आरोपी पर मुकदमा

RNS INDIA NEWS 05/06/2024
rns featured image new

विकासनगर(आरएनएस)।   त्यूणी के ग्राम डेरसा में एक व्यक्ति ने सेब के बगीचे में आग लगा दी। इससे कमल सिंह के सेब के कई पौधे जलकर राख हो गए। तहरीर के बाद आरोपी के खिलाफ त्यूणी थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। त्यूणी थाना प्रभारी आशीष रबियान ने बताया कि कमल सिंह पुत्र रतन सिंह निवासी ग्राम डेरसा ने तहरीर देकर बताया कि 26 मई को सुखराम पुत्र रतनू ने उसके सेब के बाग में आग लगा दी। इससे बाग में लगे सेब के कई पौधे जलकर राख हो गए। साथ ही इस दौरान उनके तीन बंडल प्लास्टिक के पाइप भी जल गए। आग से उनको लाखों रुपये की क्षति हुई है। थाना प्रभारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: क्रेडिट कार्ड के नाम पर 49 हजार की ठगी
Next: राशिफल 06 जून

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

ग्रामीण क्षेत्रों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 11 जून
  • हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग
  • मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना
  • ग्रामीण क्षेत्रों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध
  • मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति
  • रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.