Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • एसडीआरएफ व सहसपुर पुलिस ने किया आसन नदी में फंसे पांच लोगों का सुरक्षित रेस्क्यू
  • देहरादून

एसडीआरएफ व सहसपुर पुलिस ने किया आसन नदी में फंसे पांच लोगों का सुरक्षित रेस्क्यू

RNS INDIA NEWS 26/09/2022
rns featured image new

विकासनगर। देर रात को करीब एक बजे लक्ष्मीपुर गांव के समीप आसन नदी के बीच टापू में पांच लोग फंस गये। टापू के दोनों ओर से लगातार नदी का जलस्तर बढ़ जाने से फंसे लोगों की सांसें अटकी रहीं। सूचना मिलने पर एसडीआरएफ और सहसपुर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू अभियान चलाया। देर रात रस्सों के सहारे पांचों लोगों को टापू से बाहर निकाला। इसके बाद पांचों ने राहत की सांस ली। मूसलाधार बारिश के चलते आसन नदी ऊफान पर थी। तभी सोरना नदी का भी जलस्तर बढ़ जाने से आसन और स्वारना नदी ऊफान पर पहुंच गई। इससे लक्ष्मीपुर गांव के समीप आसन नदी के बीच टापू में पांच लोग फंस गये। टापू के चारों ओर लगातार पानी बढ़ता जा रहा था। जिससे टापू पर फंसे लोग जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष करने लगे। टापू में काफी देर तक पांचों लोगों ने अपने को बचाये रखा। नदी के दोनों तरफ तेज बहाव होने के कारण वे टापू से बाहर नहीं निकल पाये और रात को लोगों से बचाने की गुहार लगाते रहे। देर रात सूचना पर सहसपुर पुलिस व एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। करीब डेढ बजे से लेकर तीन बजे तक चलाये गये रेस्क्यू अभियान के बाद एसडीआरएफ और सहसपुर पुलिस के जवानों ने टापू पर फंसे पांचो लोगों को रस्सों के सहारे बाहर निकाला। फंसे हुए पांचों लोगों हमजा पुत्र मुल्तान, इब्राहिम पुत्र मुल्तान, लियाकत पुत्र बशीर, रफीक पुत्र धुम्मन व इब्राहिम पुत्र लियाकत ने नदी से बाहर सुरक्षित निकाले जाने के बाद राहत की सांस ली। एसओ सहसपुर ने बताया कि सभी पांचों नागरिकों को सकुशल निकाल लिया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: जौनसार में मूसलाधार बारिश से भारी तबाही, अमलावा के रौद्र रूप से भारी नुकसान
Next: एक अक्टूबर से शुरू होगा सलमान का बिग बॉस 16, मेकर्स ने की घोषणा

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

33 केवी हाईटेंशन लाइन में फाल्ट, 100 से अधिक गांवों की बिजली गुल

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

रोडवेज कर्मचारियों ने उठाई सात प्रतिशत महंगाई भत्ते की मांग

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

शराब स्टोर का सेल्स मैनेजर 15 लाख की शराब गायब कर फरार

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • डॉक्टरों के तबादले के विरोध में आशाओं का जिला अस्पताल में प्रदर्शन
  • महिलाओं को प्रभावी आजीविका गतिविधियों से जोड़ा जाए
  • कोसी बैराज पहुंचकर डीएम ने परखी जलापूर्ति व्यवस्था, दिए निर्देश
  • इंदौर जा रही बस में भीषण आग, 5 श्रद्धालु जिंदा जले, कुल 8 की मौत
  • राशिफल 01 जुलाई
  • डॉक्टर्स डे की पूर्व संध्या पर डॉ. बी.सी. राय को दी श्रद्धांजलि
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.