Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • परवाणू के मछलियों वाले तालाब का निरीक्षण करने पहुंचे एस.डी.एम  
  • राज्य
  • शिमला
  • सोलन
  • हिमाचल प्रदेश

परवाणू के मछलियों वाले तालाब का निरीक्षण करने पहुंचे एस.डी.एम  

RNS INDIA NEWS 07/06/2021
rns featured image new
सोलन(परवाणू)। सेक्टर- एक स्थित तालाब में शनिवार को सैंकड़ों मछलियां संदिग्ध हालत में मरी  पायी गई। जिसे देखते हुए नगर परिषद अध्यक्ष निशा शर्मा व समाज सेवी सतीश बेरी ने तुरंत मौके पर पहुँच कर बाकि मछलियों को बचाने के लिए पानी के टेंकर डलवाए। साथ ही मामले की जांच शुरू कराई जिसमे प्रदूषण विभाग ने मौके पर कुछ परीक्षण कर मछलियों के मरने का कारण पानी में ऑक्सीजन की कमी बताया।
नप अध्यक्ष निशा शर्मा ने उप प्रभागीय न्यायाधीश (एस.डी.एम) संजीव धीमान को इस मामले से अवगत कराया जिसे जानने के बाद सोमवार को एस.डी.एम. संजीव कुमार धीमान  ने उक्त तालाब का निरिक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अग्निशमन विभाग को इसमें समय समय पर पानी डालने के निर्देश दिए तथा इसका स्थायी समाधान ढूंढने का आश्वासन दिया।
इस मौके पर नप अध्यक्ष निशा शर्मा व उपाध्यक्ष सोनिया शर्मा तथा एनिमल एंड बर्ड सोसाइटी के अध्यक्ष व समाज सेवी सतीश बेरी व  पार्षद राजेश शर्मा मौजूद रहे। निशा शर्मा ने एस.डी.एम. को बताया की तालाब के जीर्णोद्धार के लिए उपायुक्त द्वारा 7 लाख की मंजूरी दे दी गई थी परन्तु स्थानीय नेता द्वारा हस्तक्षेप के चलते काम नहीं हो सका।
सतीश बेरी ने कहा की पिछले 25 वर्षों में ऐसा नहीं हुआ और तालाब के जीर्णोद्धार को लेकर छिड़े विवाद के चलते इस बात का शक लाज़मी है की मछलियों या तालाब के पानी के साथ छेड़छाड़ हुई है। हालाँकि यह जाँच का विषय है तथा प्राथमिक जांच में मछलियों के मरने का कारन  ऑक्सीजन की कमी सामने आई है। उन्होंने कहा कि यह जंगली जानवरों की प्यास बुझाने का एकमात्र जलाशय है तथा इसका संरक्षण आवश्यक है। निशा ने कहा की तालाब के जीर्णोद्धार से यह परवाणू का  एक बेहतर पर्यटन स्थल बन सकता है।
शेयर करें..

Post navigation

Previous: लॉयंस क्लब ने गौशाला में कराया हवन
Next: राशिफल 8 जून

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय
  • हिमाचल प्रदेश

अमरूद तोड़ने पर बच्ची से बेरहमी, पूर्व सैनिक गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 06/04/2026 0
rns featured image new
  • हिमाचल प्रदेश

दवा नियंत्रण टीम की बड़ी कार्रवाई, अचानक मारा छापा, नकली दवा रैकेट का किया भंडाफोड़

RNS INDIA NEWS 06/07/2025 0
rns featured image new
  • हिमाचल प्रदेश

13 वर्षीय भतीजी से दरिंदगी करने वाले चाचा को कोर्ट की कड़ी सजा

RNS INDIA NEWS 06/07/2025 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • देहरादून में युवक की हत्या के बाद तनाव, इंटरनेट सेवा बंद
  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.