Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • स्क्रैप से भरे ट्रक से लाखों की शराब बरामद, चालक और हेल्पर को गिरफ्तार
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

स्क्रैप से भरे ट्रक से लाखों की शराब बरामद, चालक और हेल्पर को गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 05/09/2022
rns featured image new

चंडीगढ़ से भारी मात्रा में शराब लाकर हरिद्वार में सप्लाई की थी तैयारी

 

रुड़की। रुड़की पुलिस ने स्क्रैप से भरे ट्रक से 14 लाख रुपये की अंग्रेजी शराब बरामद की है। स्क्रैप के नीचे शराब छिपाकर रखी गई थी। पुलिस ने डीसीएम ट्रक को कब्जे में लेकर चालक और हेल्पर को गिरफ्तार किया है। शराब को सील और ट्रक को सीज कर दिया गया है। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का बिगुल बज चुका है। नामांकन की प्रक्रिया शुरु हो रखी है। 26 सितंबर को मतदान होना है। वोटरों को शराब बांटकर अपने पक्ष में करने के लिए सभी जोड़-तोड़ में लगे हैं। झबरेड़ा पुलिस ने शुक्रवार रात मुखबिर की सूचना पर शिवपुर से मानकपुर की ओर जाने वाले रास्ते पर घेराबंदी कर ली। सहारनपुर की ओर से आ रहे यूपी 11 नंबर के डीसीएम ट्रक को रोका गया। चालक और हेल्पर से डीसीएम के सामान के बारे में पूछताछ की। पूछताछ में चालक व हेल्पर ने बताया कि डीसीएम में स्क्रैप का सामान है। हड़बड़ाहट और गतिविधियां संदिग्ध लगने पर डीसीएम की चेकिंग की गई। जहां से 240 अंग्रेजी शराब की पेटी मिली। जो चंडीगढ़ से लाई गई थी। बरामद शराब का बाजारी मुल्य लगभग 14 लाख रूपए बताया जा रहा है। रविवार को एसपी देहात कार्यालय में मंगलौर सीओ पंकज गैरोला ने प्रेसवार्ता कर शराब तस्करी का खुलासा किया। मनोज उर्फ मोनू पुत्र बृजपाल गांव गढोला थाना गागलहेडी और हेल्पर अंकित पुत्र किरन सिंह निवासी गांव सालौर थाना किठौर जिला मेरठ की गिरफ्तारी की पुष्टि की। सीओ ने बताया कि चालक और हेल्पर चंडीगढ़ से भारी मात्रा में शराब लाकर इसको हरिद्वार में सप्लाई की तैयारी में थे। जिसका प्रयोग त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में होना था। पुलिस टीम में थानाध्यक्ष संजीव थपलियाल, उप निरीक्षक विपिन कुमार, मनोज रावत, हाकम सिंह, नरेंद्र रावत, कॉन्स्टेबल नूर हसन, रणवीर, मोहित खन्तवाल, जितेंद्र, सुंदर सिंह और प्रमोद कुमार शामिल रहे।

स्क्रैप का फर्जी बिल दिखाया
पुलिस ने चेकिंग के लिए जब डीसीएम ट्रक को रोका तो चालक मनोज ने पुलिस को बिल दिखाया। कहा कि डीसीएम में स्क्रैप भरा है जो भगवानपुर में डिलीवर करना है। चेकिंग में डीसीएम से स्क्रैप भी बरामद हुआ। लेकिन स्क्रैप के नीचे शराब की पेटियां छिपाकर रखी गई थी। गहनता से जांच करने पर बिल भी फर्जी पाया गया।

ट्रक मालिक से पूछताछ होगी
चालक और हेल्पर से पुलिस को डीसीएम ट्रक मालिक की भी जानकारी दी है। जो लेबर कॉलोनी सहारनपुर का रहने वाला बताया जा रहा है। नंबर और नाम पते की भी जानकारी पुलिस को मिली है। पुलिस ने डीसीएम मालिक से भी पूछताछ करने की तैयारी की है, ताकि पता लगाया जा सके कि शराब की तस्करी में कहीं डीसीएम मालिक की तो भूमिका नहीं है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: नवोदय नगर के लोगों ने पुलिस पर लगाया मारपीट करने वाले निजी स्कूल के एमडी पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप
Next: साइबर हैकथॉन के लिए उत्तराखंड पुलिस ने आईआईटी के साथ हाथ मिलाया

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

केवि संभागीय खेलकूद प्रतियोगिता के विजेताओं को किया सम्मानित

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

धामी सरकार की सौगात: मात्र 3 लाख में मिलेगा आधुनिक फ्लैट

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जौनसार के कल सिंह बिष्ट बने भारत सरकार में प्रधान महानिदेशक

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 27 जून
  • कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन
  • टेंडर निरस्त नहीं होने तक जारी रहेगा जमीन बचाने का संघर्ष, चौथे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे ग्रामीण
  • रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन
  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • पांच साल की मासूम से दरिंदगी, पैरोल पर आया सजायाफ्ता गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.