Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • स्कॉर्पियो में हूटर बजाना चालक को पड़ा भारी, लमगड़ा पुलिस ने किया चालान
  • अल्मोड़ा

स्कॉर्पियो में हूटर बजाना चालक को पड़ा भारी, लमगड़ा पुलिस ने किया चालान

RNS INDIA NEWS 16/05/2026
rns featured image new

अल्मोड़ा। यातायात नियमों के उल्लंघन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत लमगड़ा पुलिस ने अनाधिकृत रूप से हूटर लगाकर वाहन चला रहे चालक के खिलाफ कार्रवाई की। पुलिस ने मौके पर ही वाहन से हूटर हटवाकर चालान किया।

शनिवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर घोडके के निर्देश पर “ऑपरेशन प्रहार” अभियान के तहत थाना क्षेत्र में सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। अपर पुलिस अधीक्षक हरबंस सिंह के मार्गदर्शन और सीओ अल्मोड़ा एवं यातायात बलवंत सिंह रावत के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष प्रमोद पाठक के नेतृत्व में मोरनौला चौकी प्रभारी नरेश कोहली ने पुलिस टीम के साथ चेकिंग की।

चेकिंग के दौरान एक स्कॉर्पियो वाहन में अनाधिकृत रूप से हूटर का इस्तेमाल होता मिला। पूछताछ में चालक ने पुलिस को बताया कि “यूपी में तो हूटर चलता है।” इस पर पुलिस ने स्पष्ट किया कि उत्तराखंड में यातायात नियमों का उल्लंघन किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा।

पुलिस टीम ने मौके पर ही वाहन से हूटर हटवाया और चालक के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालानी कार्रवाई की। साथ ही भविष्य में दोबारा ऐसा न करने की चेतावनी भी दी गई।

अल्मोड़ा पुलिस ने लोगों से वाहनों में अनाधिकृत हूटर, फ्लैशर और अवैध मॉडिफिकेशन का प्रयोग न करने तथा यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: चुराड़ी बैंड के पास सड़क पर गिरा पेड़, फायर टीम ने हटाकर खुलवाया मार्ग
Next: अल्मोड़ा: 2.23 लाख की स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार

Related Post

WhatsApp Image 2026-07-01 at 17.09.02_11zon
  • अल्मोड़ा

डॉक्टरों के तबादले के विरोध में आशाओं का जिला अस्पताल में प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 01/07/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

महिलाओं को प्रभावी आजीविका गतिविधियों से जोड़ा जाए

RNS INDIA NEWS 01/07/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

कोसी बैराज पहुंचकर डीएम ने परखी जलापूर्ति व्यवस्था, दिए निर्देश

RNS INDIA NEWS 01/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • डॉक्टरों के तबादले के विरोध में आशाओं का जिला अस्पताल में प्रदर्शन
  • महिलाओं को प्रभावी आजीविका गतिविधियों से जोड़ा जाए
  • कोसी बैराज पहुंचकर डीएम ने परखी जलापूर्ति व्यवस्था, दिए निर्देश
  • राशिफल 01 जुलाई
  • डॉक्टर्स डे की पूर्व संध्या पर डॉ. बी.सी. राय को दी श्रद्धांजलि
  • 33 केवी हाईटेंशन लाइन में फाल्ट, 100 से अधिक गांवों की बिजली गुल
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.