Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • स्कूटी सवार युवक पर जानलेवा हमला
  • ऊधम सिंह नगर

स्कूटी सवार युवक पर जानलेवा हमला

RNS INDIA NEWS 02/02/2024
rns featured image new

रुद्रपुर(आरएनएस)।   किच्छा से सितारगंज की ओर आ रहे स्कूटी सवार पर कुछ लोगों ने जानलेवा हमला बोल दिया। आरोपी उसे मरा समझकर चले गए। बाद में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। भाई की तहरीर पर पुलिस ने मामले में आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जयदीप सिंह पुत्र हरदीप सिंह निवासी ग्राम ईश्वरपुर, शीशगढ़ जिला बरेली ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि बुधवार मध्य रात्रि उसका भाई मनदीप सिंह स्कूटी से किच्छा से आमखेड़ा, सितारगंज को आ रहा था। कंठगरी मोड़ पर गगनदीप सिंह रतनपुरिया निवासी रतनपुरा किच्छा अपने साथी एशवीर सिंह निवासी मनकरा, बहेड़ी, बॉबी निवासी ग्राम फरदिया मनकरा, विपिन निवासी किच्छा एवं लवप्रीत सिंह उर्फ लब्बू निवासी हल्दुआ एवं तीन अन्य लोगों के साथ दो कारों से आया और स्कूटी में टक्कर मार दी। इसमें उसका भाई जमीन पर गिर गया। सभी लोगों के पास हथियार थे। आरोपियों ने मनदीप सिंह पर जानलेवा हमला कर दिया। मनदीप को मरा समझकर चले गए। मनदीप ने होश आने पर फोन किया तो मौके पर पहुंचकर अस्पताल में भर्ती कराया। वारदात दो सीसीटीवी कैमरों में भी कैद हुई है। जयदीप के अनुसार आरोपी अपराधिक पृष्ठभूमि के हैं। एसएसआई हरविंदर कुमार के अनुसार पांच नामजद व तीन अन्य के खिलाफ जानलेवा हमला आदि धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: डंपर की टक्कर से बाइक सवार की मौत
Next: शर्मनाक .. स्कूल में टायलेट साफ करती दिखी छात्रा

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

फाइनेंस रिकवरी के नाम पर दो डंपर चालकों से तमंचे की नोंक पर हजारों की नकदी लूटी

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

नानकमत्ता विधानसभा में एसआईआर के धीमी गति से एसडीएम नाराज

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 25 जून
  • स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
  • बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण
  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.