Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • स्कूलों के 100 मीटर के दायरे में नशीली वस्तु की बिक्री नहीं की जाए
  • अल्मोड़ा

स्कूलों के 100 मीटर के दायरे में नशीली वस्तु की बिक्री नहीं की जाए

RNS INDIA NEWS 20/05/2024
rns featured image new

अल्मोड़ा। एनडीपीएस एक्ट 1985 में वर्णित प्रावधानों, निर्णयों के अंतर्गत जनपद में भांग, अफीम, ड्रग्स, स्मैक, चरस एवं खस खस जैसी अवैध खेती को रोकने या समाप्त किए जाने, जनपद में नशे की प्रवृति को रोकने हेतु एनकॉर्ड की जनपद स्तरीय समिति की बैठक जिलाधिकारी विनीत तोमर की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट के वीसी कक्ष में आयोजित की गई। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनपद में नशे की सामग्री की सप्लाई करने वाले अपराधियों की खोजबीन की जाए तथा नशीले पदार्थों के सोर्स तक पहुंचकर उसकी श्रृंखला को तोड़ा जाए। इस दौरान जिलाधिकारी ने जनपद में नशा मुक्ति के लिए चलाए जा रहे कार्यक्रमों की समीक्षा की। जिलाधिकारी ने कहा कि स्कूलों में समय-समय पर बच्चों के अभिभावकों के साथ भी नशा मुक्ति को लेकर बैठकें की जाएं। जिलाधिकारी ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक स्कूल से एक शिक्षक को नामित करते हुए उसकी सूची पुलिस विभाग को दी जाए जिससे उन सभी शिक्षकों की नशा रोकथाम संबंधी ट्रेनिंग हो सके तथा वह शिक्षक अपने स्कूल में बच्चों को नशा रोकथाम एवं नशे के दुष्परिणामों को बताए तथा उन्हें नशे के प्रति दूर रख सके। साथ ही उन्होंने नशा मुक्ति अभियानों में तेजी लाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। जिलाधिकारी ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि यह सुनिश्चित किया जाए कि स्कूलों के 100 मीटर के दायरे में कोई भी नशीली वस्तु की बिक्री नहीं की जाए। इसके लिए उन्होंने सभी उपजिलाधिकारियों एवं पुलिस के अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिक्षण संस्थाओं के आस पास की दुकानों में छापेमारी की जाए तथा निरीक्षण किया जाए। उन्होंने संबंधितों को स्कूलों, हॉस्टल एवं कॉलेज के छात्र छात्राओं की गतिविधियों पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि सरकारी स्कूलों के साथ साथ प्राइवेट स्कूलों में भी नशे की प्रवृत्ति के प्रति सतर्कता बरती जाए। बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पींचा, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ आरसी पंत, उपजिलाधिकारी द्वाराहाट सुनील राज, जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक अत्रेय सयाना, जिला समाज कल्याण अधिकारी अराधना त्रिपाठी समेत अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: गौवंश हत्या के आरोपी की जमानत अर्जी ख़ारिज
Next: चारधाम यात्रा के लिए और करना होगा इंतजार, ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन पर रोक फिर बढ़ी

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

धनगढ़ी पुल पर यातायात शुरू, बरसात में आवागमन की समस्या से मिलेगी राहत

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

‘कम तेल की थाली, स्वस्थ भारत की खुशहाली’ अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-12 at 16.18.00_11zon
  • अल्मोड़ा

पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर निकली पेंशन न्याय यात्रा

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी
  • धनगढ़ी पुल पर यातायात शुरू, बरसात में आवागमन की समस्या से मिलेगी राहत
  • ‘कम तेल की थाली, स्वस्थ भारत की खुशहाली’ अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम
  • पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर निकली पेंशन न्याय यात्रा
  • पत्नी के ऑपरेशन के लिए पति गए अस्पताल, चोरों ने खंगाल दिया घर
  • एसएसजे मेडिकल कॉलेज में राष्ट्रीय फॉरेंसिक चिकित्सा एवं विष विज्ञान सम्मेलन आयोजित
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.