Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • स्कूल की जांच रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग की
  • देहरादून

स्कूल की जांच रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग की

RNS INDIA NEWS 21/01/2023
rns featured image new

विकासनगर। ब्लॉक क्षेत्र के एक निजी शिक्षण संस्थान की ओर से छह माह पूर्व शुक्रवार को आधे दिन का अवकाश दिए जाने का आदेश जारी करने का मामला एक बार फिर तूल पकड़ने लगा है। हालांकि तब शिक्षण संस्थान ने भारी विरोध होने के बाद आदेश वापस ले लिया गया था। स्थानीय प्रशासन ने भी दोबारा ऐसा विवादास्पद आदेश जारी करने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी थी। जबकि शिक्षा विभाग की ओर से शिक्षण संस्थान के खिलाफ जांच शुरू की गई थी, लेकिन जांच रिपोर्ट कभी सार्वजनिक नहीं की गई। शनिवार को प्रतिष्ठा सेवा समिति ट्रस्ट की ओर से तहसील प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर जांच रिपोर्ट को सार्वजनिक करते हुए शिक्षण संस्थान के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की गई। ट्रस्ट के वरिष्ठ सदस्य गिरीश डालाकोटी के नेृतृत्व में तहसील मुख्यालय पहुंचे सदस्यों ने बताया कि शिक्षण संस्थान की ओर से धार्मिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए शुक्रवार को आधे दिन का अवकाश घोषित किया गया। जिसके बाद शिक्षा विभाग से शिक्षण संस्थान के अंदर होने वाली गतिविधियों के कई बिंदुओं पर जांच करने की मांग की गई थी। विभाग की ओर से खंड शिक्षाधिकारी के नेतृत्व में चार सदस्यीय जांच कमेटी गठित की गई। कमेटी ने स्कूल परिसर में जाकर शिक्षकों, अभिभावकों, छात्र-छात्राओं, पूर्व छात्रों और विद्यालय प्रबंधन से वार्ता कर कक्षा कक्षों का निरीक्षण किया। इसके साथ ही स्कूल में की जाने वाली सभी गतिविधियों की जानकारी ली। लेकिन छह माह से अधिक समय बीत जाने के बावजूद जांच रिपोर्ट को सार्वजनिक नहीं किया गया। शिक्षण संस्थान के खिलाफ भी कोई कार्रवाई नहीं की गई। कहा कि 31 जनवरी तक जांच रिपोर्ट सार्वजनिक नहीं किए जाने पर तीन फरवरी को खंड शिक्षाधिकारी कार्यालय पर एक दिवसीय धरना दिया जाएगा। इसके बाद मुख्य शिक्षाधिकारी का घेराव किया जाएगा। ज्ञापन सौंपने वालों में भूपेंद्र डोगरा, चंद्रशेखर सिंह, राज कौशल, देवेंद्र सिंह रावत, सुरेंद्र बिष्ट, जोगिंदर सिंह, गोपाल चंदेल, सुरेंद्र रावत, अशोक सिंह, सोहन सिंह नेगी, कृष्ण कुमार ठाकुर आदि शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सहायक लेखाकार परीक्षा-2022 की परीक्षा तिथि में हुआ संशोधन, अब इस दिन होगी परीक्षा
Next: अल्मोड़ा: जिलाधिकारी ने जिला चिकित्सालय और महिला चिकित्सालय का किया औचक निरीक्षण

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

होटल रिव्यू और क्रिप्टो ट्रेडिंग के नाम पर 18.50 लाख की साइबर ठगी

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

केंद्र सरकार से उत्तराखंड को पूंजीगत निवेश के लिए ₹451.63 करोड़ की विशेष सहायता ऋण की प्रथम किस्त स्वीकृत

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

इलेक्ट्रिक बस सेवा ठप होने से यात्रियों को उठानी पड़ी भारी परेशानी

RNS INDIA NEWS 12/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जुलाई
  • होटल रिव्यू और क्रिप्टो ट्रेडिंग के नाम पर 18.50 लाख की साइबर ठगी
  • अंकित शर्मा हत्याकांड: आप के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन समेत 5 आरोपी दोषी करार, 6 आरोपी बरी
  • आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर उप स्टेशन अधीक्षक को पीटा और घसीटा, 6 आरपीएफ कर्मी निलंबित
  • गदरपुर के ग्राम मजराशीला में घर के बाहर बैठे युवक पर फायरिंग
  • ईओ के स्थानान्तरण को लेकर सभासदों, पर्यावरण मित्रों का धरना जारी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.