Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • स्कूल खुलते ही मुसीबत, 12 राज्यों में कोरोना की संक्रमण दर बढ़ी
  • राष्ट्रीय

स्कूल खुलते ही मुसीबत, 12 राज्यों में कोरोना की संक्रमण दर बढ़ी

RNS INDIA NEWS 02/09/2021
rns featured image new

नई दिल्ली, 02 सितंबर (आरएनएस)। कोरोना महामारी के डेढ़ साल बाद देश में स्कूल खुलना शुरू हो चुके हैं। बच्चे, अभिभावक और शिक्षकों में इसे लेकर खुशी है, लेकिन 12 राज्यों में स्कूल खुलने के बाद से बच्चों में कोरोना की संक्रमण दर भी बढ़ी है। इनमें से छह राज्य ऐसे हैं जहां संक्रमित बच्चों की संख्या में एक फीसदी से भी अधिक बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इसे लेकर स्वास्थ्य मंत्रालय ने भी राज्यों को एक बार फिर सख्त कोविड नियमों का पालन करने के लिए निर्देश जारी किए हैं।
साथ ही स्कूलों की निगरानी के लिए जिला प्रशासन को अंतिम चेतावनी देते हुए सख्त कदम उठाने के लिए कहा गया है। हाल ही में स्वास्थ्य और शिक्षा मंत्रालय ने मिलकर दिशा निर्देश (एसओपी) तैयार किए थे।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय से मिली जानकारी के अनुसार देश के कुछ राज्यों में स्कूल खोले करीब एक महीना बीत चुका है। इनमें पंजाब सबसे ऊपर है क्योंकि वहां सबसे पहले स्कूलों को शुरू किया गया। इसके बाद बिहार में बीते 15 अगस्त के बाद स्कूल शुरू हुए। इस बीच मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, छत्तीसगढ़ इत्यादि राज्यों में भी बच्चे स्कूल जाने लगे हैं। खासकर पंजाब और बिहार के स्कूलों में कोरोना के मामले पिछले कुछ समय से बढ़े हैं।
दरअसल कोरोना का असर वयस्कों की भांति बच्चों को भी होता है। आगामी तीसरी लहर और बच्चों को लेकर कयास लगाए जा रहे थे लेकिन विशेषज्ञों ने इन्हें बेबुनियाद माना था। इनका कहना है कि मासूम बच्चों में कोरोना का खतरा कम है क्योंकि इनकी प्रतिरक्षा प्रणाली काफी मजबूत है। इसलिए स्कूल खोले जाने की सलाह दी गई। वहीं मेदांता अस्पताल के प्रमुख डॉ. नरेश त्रेहान सहित कुछ विशेषज्ञों का कहना है कि स्कूलों को शुरू करने के मामले में फिलहाल इंतजार करना चाहिए क्योंकि अभी तक देश में बच्चों का कोविड-19 टीकाकरण शुरू भी नहीं हुआ है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: रोटरी क्लब सोलन ने मनाया 51वां स्थापना दिवस
Next: राजस्थान में कैबिनेट विस्तार का रास्ता हुआ साफ

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अगले 48 घंटे में उत्तर प्रदेश पहुंचेगा मानसून, उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

दिल्ली हाई कोर्ट ने नीट परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर प्रतिबंध बरकरार रखा

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 27 जून
  • कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन
  • टेंडर निरस्त नहीं होने तक जारी रहेगा जमीन बचाने का संघर्ष, चौथे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे ग्रामीण
  • रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन
  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • पांच साल की मासूम से दरिंदगी, पैरोल पर आया सजायाफ्ता गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.