Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • स्कूल बसों से लेकर वैन का किराया बढ़ा
  • हरिद्वार

स्कूल बसों से लेकर वैन का किराया बढ़ा

RNS INDIA NEWS 01/12/2021
default featured image

 रुडकी।  वैन चालकों से लेकर अधिकांश स्कूलों ने बसों का किराया बढ़ा दिया है। डीजल, बीमा आदि में बढ़ोत्तरी को इसका आधार बताया गया है। कई अभिभावक खुद ही बच्चों को स्कूल लाने और छोड़ने जा रहे हैं।
कोरोना के चलते स्कूल पिछले साल मार्च से ही बंद हो गए थे। बीच में स्कूल खुले, लेकिन बसों का संचालन नहीं किया गया। सरकार की ओर से जो गाइड लाइन जारी की गई थी उसमें स्कूल केवल टयूशन फीस ले सकते थे। कोरोना के मामले कम हुए तो सभी कक्षाओं के ऑफलाइन संचालन की अनुमति मिल गई। इसके साथ ही कई स्कूलों ने बसों का संचालन भी कर दिया। लेकिन अब अभिभावकों को बढ़ा हुआ किराया देना पड़ रहा है। पहले जिस जगह से एक माह का किराया 700 रुपये लिया जाता था अब वह 900 रुपये हो गया। दो साल पहले तक जहां किराया 1700 महीना था अब वह 2200 रुपये तक पहुंच गया है। कई अभिभावक बच्चों को वैन और ई-रिक्शा से भी भेजते हैं। पहले ई-रिक्शा में 850 रुपये महीना लिया जाता था अब 1200 रुपये लिए जा रहे हैं। वैन का किराया 900 से बढ़कर प्रति बच्चा 1500 रुपये हो गया है। स्कूलों ने इससे पहले अभिभावकों से सहमति ली थी। जिन अभिभावकों ने सहमति दी उनके बच्चों के लिए बसों की व्यवस्था की गई। कोरोना के कारण और बढ़े हुए किराए के चलते कई लोग बच्चों को स्कूल लाने और छोड़ने खुद जा रहे हैं। अभिभावक अमित कुमार, राहुल ने बताया कि जिस तरह से कोरोना के नए वैरिएंट आ रहे हैं उससे पता नहीं कब स्कूल बंद हो जाएं। इसलिए वह अभी बच्चों को वैन या बस से नहीं भेज रहे हैं। वैन-बसों का किराया भी बढ़ा है। नाम प्रकाशित न करने के अनुरोध पर कुछ स्कूलों ने बताया कि डीजल आदि महंगा हो गया है। कुछ स्कूल संचालकों ने तो बसों का संचालन ही बंद कर दिया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: प्रेम विवाह को लेकर युवक युवती की कोतवाली में बहस
Next: ओमिक्रॉन का असर: 15 दिसंबर से अंतरराष्ट्रीय उड़ानों का फैसला टाला

Related Post

default featured image
  • देहरादून
  • हरिद्वार

हरिद्वार में हुई एचआरडीए के कार्यों की अहम समीक्षा बैठक

RNS INDIA NEWS 31/01/2026 0
default featured image
  • हरिद्वार

बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के तहत महिला अधिकारों व यूसीसी पर कार्यशाला, कानूनी जागरूकता पर दिया जोर

RNS INDIA NEWS 31/01/2026 0
default featured image
  • हरिद्वार

यूजीसी के नए नियमों के खिलाफ सड़क पर सवर्ण समाज

RNS INDIA NEWS 30/01/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • धोखाधड़ी के आरोप में पूर्व सैनिक पर केस दर्ज
  • लोधिया क्रिकेट मैदान में महिला कोतवाली का जागरूकता अभियान
  • आयकर स्लैब में बदलाव न होने पर शिक्षक-कर्मचारी संगठन ने जताई नाराजगी
  • सेकेंड हैंड कार के सौदे में 16 लाख की धोखाधड़ी में मुकदमा
  • पोक्सो मामले में आरोपी गुरुग्राम से गिरफ्तार, नाबालिग किशोरी आरोपी के कब्जे से बरामद
  • 20 फ़रवरी तक बढ़ाई गई ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान की अवधि

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.