Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • स्कूल बसें टकराई, आठ बच्चे घायल
  • हरिद्वार

स्कूल बसें टकराई, आठ बच्चे घायल

RNS INDIA NEWS 13/07/2022
default featured image

रुड़की।  एक निजी स्कूल की दो बसें आपस में टकरा गई। इससे पीछे वाली बस में बैठे आठ बच्चे घायल हो गए। दुर्घटना होते ही बच्चों में चीख पुकार मच गई। आसपास के लोगों ने बच्चों को बाहर निकाला। सूचना पाकर अभिभावक भी घटनास्थल पहुंचे। निजी अस्पताल में बच्चों का उपचार कराया गया। एक स्कूल की बसें बुधवार को स्कूल से घर लौट रहे बच्चों को छोड़ने जा जा रही थी। आगे चल रही बस के चालक ने अचानक ब्रेक मार दिया। इससे पीछे चल रही बस आगे चल रही बस से टकरा गई। पीछे वाली बस में करीब चौदह बच्चे सवार थे। टक्कर लगते ही बच्चों में चीख-पुकार मच गई। अचानक हुई टक्कर के बाद वहां अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। आसपास के लोगों ने बसों में बैठे बच्चों को बाहर निकाला। इनमें आठ बच्चे घायल हो गए। सूचना पाकर बच्चों के अभिभावक भी घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। साथ ही स्कूल प्रबंधन से जुड़े लोग भी मौके पर पहुंचे। अभिभावकों ने बच्चों का उपचार करवाया। बच्चों के साथ ही बस चालक इदरीश भी घायल हो गया। घायल चालक को पुलिस ने निजी अस्पताल में भर्ती कराया जबकि बच्चों के अभिभावक बच्चों का निजी उपचार कराकर अपने साथ ले गए। भगवानपुर इंस्पेक्टर अमरजीत सिंह ने बताया कि घायल चालक का निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: काशीपुर में दिल्ली निवासी युवक ने लगाई फांसी
Next: सीमांत गांवों को गोद लेकर विकास करें निजी संस्थान : सीएम

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

प्रवक्ता भर्ती परीक्षा कैलेंडर में विसंगतियों पर भड़के अभ्यर्थी

RNS INDIA NEWS 08/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

गंगा स्नान करने आईं महिला यात्रियों से मारपीट में मुकदमा दर्ज

RNS INDIA NEWS 08/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

परिवहन विभाग की कार्रवाई में 45 का चालान और छह बसें सीज

RNS INDIA NEWS 08/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 09 जून
  • सेलाकुई में विवाहिता के साथ अमानवीय क्रूरता पर महिला आयोग का कड़ा रुख
  • राज्य कर विभाग पर व्यापारियों का फूटा गुस्सा
  • प्रवक्ता भर्ती परीक्षा कैलेंडर में विसंगतियों पर भड़के अभ्यर्थी
  • यूकेडी ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग उठाई
  • रिटायर्ड संयुक्त निदेशक की फर्जी पावर ऑफ अटॉर्नी बनाकर बेची जमीन
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.