Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • कुछ ओटीटी प्लेटफॉर्म पर प्रसारित हो रही हैं अश्लील सामग्री : सुप्रीम कोर्ट
  • न्यायालय
  • राष्ट्रीय

कुछ ओटीटी प्लेटफॉर्म पर प्रसारित हो रही हैं अश्लील सामग्री : सुप्रीम कोर्ट

RNS INDIA NEWS 05/03/2021
default featured image

तांडव मामला

नई दिल्ली (आरएनएस)। उच्चतम न्यायालय ने तांडव ममाले पर सुनवाई की। अदालत ने कहा कि कुछ ओटीटी प्लेटफॉर्म पर अश्लील सामग्री प्रसारित की जा रही है। इसकी स्क्रीनिंग होनी चाहिए क्योंकि कुछ प्लेटफॉर्म्स पर तो पोर्नोग्राफी भी दिखाई जा रही है। अदालत ने कहा कि इसमें संतुलन बनाने की जरूरत है।
सुनवाई के दौरान न्यायालय ने केंद्र से कहा कि वह सोशल मीडिया पर बने नियमों की जानकारी दे। इसके साथ ही कहा कि अमेजन प्राइम की इंडिया प्रमुख अपर्णा पुरोहित की अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई शुक्रवार को की जाएगी। गौरतलब है कि वेब सीरीज तांडव में हिंदू देवी-देवताओं का अपमान करने और प्रधानमंत्री जैसे संवैधानिक पद की गरिमा से खिलवाड़ करने के आरोपों के बाद उत्तर प्रदेश के तीन शहरों लखनऊ, नोएडा और शाहजहांपुर में एफआईआर दर्ज हुई थी। न्यायमूर्ति अशोक भूषण की अध्यक्षता वाली पीठ ने सॉलिसीटर जनरल तुषार मेहता से कहा कि वह सोशल मीडिया के नियमन संबंधी सरकार के हालिया दिशा-निर्देशों के बारे में शुक्रवार को जानकारी दें। इसी दिन अमेजन प्राइम की इंडिया प्रमुख अर्पणा पुरोहित की याचिका पर भी सुनवाई की जाएगी। अपर्णा ने इलाहाबाद उच्च न्यायालय द्वारा उनकी अग्रिम जमानत को खारिज करने के आदेश को चुनौती दी है। पीठ में मौजूद न्यायमूर्ति आरएस रेड्डी ने कहा कि संतुलन कायम करने की आवश्यकता है क्योंकि कुछ ओटीटी प्लेटफॉर्म पर अश्लील सामग्री भी दिखाई जा रही है। पुरोहित के लिए अदालत के सामने पेश हुए वरिष्ठ वकील मुकुल रोहतगी ने उनके खिलाफ इस मामले को हैरान करने वाला बताया। उन्होंने कहा कि यह महिला अमेजन की कर्मचारी हैं। वह न तो इस सीरिज की निर्माता हैं और न ही कलाकार हैं लेकिन फिर भी देशभर में वेब सीरिज से संबंधित 10 मामलों में उन्हें आरोपी बनाया गया है। नौ एपिसोड वाली सीरिज तांडव एक राजनीतिक थ्रिलर है। इसकी अमेजन पर हाल ही में स्ट्रीमिंग हुई थी। इसमें बॉलीवुड की ए सूची वाले कलाकार- सैफ अली खान, डिंपल कपाडिय़ा और मोहम्मद जीशान अय्यूब ने अहम भूमिका निभाई है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: ब्राजील में एक दिन में कोविड-19 से रिकॉर्ड 1910 लोगों की मौत
Next: ब्लड शुगर को संतुलित रखने के साथ-साथ दिमाग को भी फ्रेश रखती हरी मिर्च, जानें अन्य कमाल के फायदे

Related Post

default featured image
  • राष्ट्रीय

साल में पांच बार यातायात नियम तोड़े तो तीन महीने के लिए निलंबित हो सकता है लाइसेंस

RNS INDIA NEWS 22/01/2026 0
default featured image
  • राष्ट्रीय

कलयुगी मां की हैवानियत : पति के देर से घर आने पर हुआ झगड़ा, गुस्से में अपनी ही बेटी की कर दी हत्या

RNS INDIA NEWS 22/01/2026 0
WhatsApp Image 2026-01-22 at 20.44.06
  • उत्तराखंड
  • राष्ट्रीय
  • हरिद्वार

भारतीय परंपराओं में निहित हैं विश्व की समस्याओं का समाधान: गृहमंत्री अमित शाह

RNS INDIA NEWS 22/01/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 01 फरवरी
  • बाड़ेछीना के पास सड़क हादसा, स्कूटी सवार युवक की मौके पर मौत
  • ज्योतिर्मठ में ध्वस्त होंगे भू धंसाव के समय जर्जर हुए 55 भवन, टेक्निकल टीम ने किया सर्वे
  • यूजीसी नियमों के विरोध में राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन
  • मार्शल आर्ट में उत्तराखंड का भविष्य उज्जवल : रेखा आर्या
  • कार रेंटल सेंटर पर छापा, निजी वाहनों की चाबियां जब्त

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.