Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • सवा लाख से अधिक की स्मैक के साथ महिला गिरफ्तार
  • अल्मोड़ा

सवा लाख से अधिक की स्मैक के साथ महिला गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 09/02/2024
rns featured image new

अल्मोड़ा। एसओजी, एएनटीएफ व कोतवाली अल्मोड़ा पुलिस की संयुक्त टीम को बड़ी कामयाबी मिली है। टीम ने महिला तस्कर को एक लाख से अधिक कीमत की 13.10 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। मुख्यमंत्री के “ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन 2025” के तहत एसएसपी देवेन्द्र पींचा द्वारा नशे के विरुद्ध जनपद के समस्त थाना प्रभारियों एवं एएनटीएफ/एसओजी टीम को नशा तस्करों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के सख्त निर्देश दिये गये हैं। सीओ अल्मोड़ा विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अल्मोड़ा जगदीश चन्द्र देउपा के नेतृत्व में कोतवाली अल्मोड़ा पुलिस व प्रभारी एसओजी सुनील सिंह धानिक एवं प्रभारी एएनटीएफ सौरभ कुमार भारती के नेतृत्व में एसओजी, एएनटीएफ टीम द्वारा गुरुवार 08 फरवरी को संयुक्त चैकिंग के दौरान बेस हॉस्पिटल तिराहा के पास एक महिला फरहा अंसारी (26 वर्ष) पुत्री सकील अंसारी, निवासी नियाजगंज, अल्मोड़ा के कब्जे से 13.10 ग्राम स्मैक व स्मैक बेचकर अर्जित धनराशि 5,870 रुपये और एक इलेक्ट्रानिक तराजू बरामद होने पर अभियुक्ता को गिरफ्तार करते हुए कोतवाली अल्मोड़ा में एनडीपीएस एक्ट के अन्तर्गत एफआईआर पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। बरामद स्मैक की कीमत एक लाख इकतीस हजार आंकी गई है। यहाँ पुलिस टीम में महिला उपनिरीक्षक रिंकी सिंह, कांस्टेबल मो यामीन, राजेश भट्ट, विरेन्द्र बिष्ट शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: हल्द्वानी हिंसा मामले में सीएम धामी ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश, एडीजी को प्रभावित इलाके में भेजा
Next: राज्य में मूल निवासियों के अधिकारों पर हो रहा कुठाराघात नहीं किया जाएगा बर्दाश्त

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

ग्राम प्रहरियों के साथ बैठक कर पुलिस ने दिए सुरक्षा और सतर्कता के निर्देश

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-07 at 18.34.50
  • अल्मोड़ा

राजौरी में सैन्य अभियान के दौरान शहीद हुए लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी को नम आंखों से अंतिम विदाई

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-07 at 17.05.48_11zon
  • अल्मोड़ा

सात लाख के गांजे के साथ चार तस्कर गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 08 जून
  • कैमाड़ा के जखोली मेले से मूल स्थान मैंद्रथ लौटी बाशिक महाराज की पालकी
  • मैती मिलन मेले में कलाकारों की प्रस्तुति ने बांधा समां
  • फर्जी हस्ताक्षर कर परिचित ने खाते से रकम उड़ाई
  • ग्राम प्रहरियों के साथ बैठक कर पुलिस ने दिए सुरक्षा और सतर्कता के निर्देश
  • राजौरी में सैन्य अभियान के दौरान शहीद हुए लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी को नम आंखों से अंतिम विदाई
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.