Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • सौंग नदी में नहाते समय बहा यूपी का युवक
  • देहरादून

सौंग नदी में नहाते समय बहा यूपी का युवक

RNS INDIA NEWS 15/01/2023
default featured image

ऋषिकेश। छिद्दरवाला ग्रामसभा में चार दोस्तों के साथ सौंग नदी में नहाने के लिए पहुंचा यूपी का एक युवक संदिग्ध परिस्थितियों में बह गया। साथियों की सूचना पर पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंचकर सर्च ऑपरेशन चलाया, लेकिन युवक का देर शाम तक कोई सुराग नहीं लग सका था। रायवाला पुलिस के मुताबिक रविवार को दिन में करीब तीन बजे आफताब (19) पुत्र गुड्डू, निवासी ग्राम सांडी, तहसील कथना, हरदोई, यूपी चार दोस्तों के साथ छिद्दरवाला स्थित ओनेस्वर मंदिर के पास सौंग नदी में नहाने के लिए पहुंचा था। अचानक वह नदी के तेज प्रवाह की चपेट में आकर बह गया। साथियों ने आसपास के लोगों की मदद से सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस और एसडीआरएफ जवान मौके पर पहुंचे। उन्होंने आफताब की तलाश में नदी में रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया, लेकिन देर शाम तक उसका कोई सुराग नहीं लग पाया। अंधेरा होने की वजह से सर्च ऑपरेशन को रोकना पड़ा। थानाध्यक्ष कुलदीप पंत ने बताया कि आफताब लालतप्पड़ में किसी कंपनी में काम करता है। साथियों से भी उसके बहने को लेकर पूछताछ की जा रही है। सोमवार को फिर से सौंग में उसकी तलाश की जाएगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कोहरे के चलते दिल्ली की फ्लाइट बिना लैंड किए वापस लौटी
Next: ऋषिकेश झंडा चौक का इतिहास है गौरवशाली: निशंक

Related Post

default featured image
  • देहरादून

बिगड़ती कानून व्यवस्था पर राज्य आंदोलनकारियों ने जताया रोष

RNS INDIA NEWS 14/02/2026 0
default featured image
  • देहरादून

गोल्डन कार्ड योजना में अंशदान में वृद्धि पर भड़के पेंशनर्स

RNS INDIA NEWS 14/02/2026 0
default featured image
  • देहरादून

राजपुर रोड हत्याकांड: झारखंड से बुलाए गए शूटर, हरिद्वार से किराए पर लिए वाहन, पुलिस जल्द कर सकती है बड़ा खुलासा

RNS INDIA NEWS 14/02/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 15 फरवरी
  • महिला ने मकान मालिक पर लगाया छेड़छाड़ व धमकी देने का आरोप
  • ठेकेदार का जेब से गिरा फोन, अज्ञात ने सात लाख निकाले
  • आयुष छात्र ने गंगा में कूदकर दे दी जान
  • सरकारी कार्यालय अन्यत्र शिफ्ट, व्यापार सिमटा
  • बिगड़ती कानून व्यवस्था पर राज्य आंदोलनकारियों ने जताया रोष

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.