Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • सतपुली में लावारिस पशु बने मुसीबत
  • पौड़ी

सतपुली में लावारिस पशु बने मुसीबत

RNS INDIA NEWS 28/04/2024
rns featured image new
पौड़ी(आरएनएस)।  लावारिस पशुओं ने नगर पंचायत सतपुली में लोगों का जीना मुहाल कर रखा है। नगर की मुख्य सड़कों से होते हुए लावारिस पशु अब गली मोहल्लों में भी ढेरा जमाए हुए हैं। जिसके चलते यहां से गुजरने वाले राहगीरों समेत स्कूली बच्चों व उनके अभिभावकों को डर के साथ गुजरना पड़ रहा है। सतपुली की इन गलियों में मॉर्डन पब्लिक, ग्रीन पब्लिक स्कूल है। साथ ही ये गलियां मुख्य बाजार से कोटद्वार, दुधारखाल रोड के लिए शॉर्टकट रास्ता है। ऐसे में पशुओं का यहां जमावड़ा लगना लोगों के लिए परेशानी खड़ी करता है। शहर में सबसे ज्यादा लावारिस सांड, सूअर व कुत्ते हैं। इसके बाद लावारिस गायों से लोग परेशान है। स्थानीय निवासी पल्लवी, सरिता, अनूप का कहना है कि उनके बच्चे यहां से स्कूलों में पढ़ते हैं जिन्हें लाने व ले जाते समय लावारिस पशुओं का भय बना रहता है। पंचायत क्षेत्र में कुछ लोगों ने गाय पाल रखी हैं, लेकिन अधिकांश लोग दूध निकालने के बाद गायों को सड़क पर इधर-उधर चारे के लिए मुंह मारने को छोड़ देते हैं। सड़क और सार्वजनिक स्थलों पर मंडराते लावारिस पशु लोगों की जान के लिए खतरा बन गए हैं। सब्जी मंडी में सांडों का आतंक इस कदर है कि सब्जी विक्रेताओं को हर समय अपने पास इन पशुओं को हांकने के लिए डंडा रखना पड़ता है। इसी प्रकार गली मोहल्लों में भी लावारिस पशुओं का जमावड़ा रहता है। नगर पंचायत सतपुली के ईओ जयदीप खत्री का कहना है कि लावारिस पशुओं के लिए ओडल गांव में भूमि चयनित की गई है। जिसकी औपचारिकता पूरी होने पर सभी लावारिस पशुओं को वहां शिफ्ट किया जाएगा।
शेयर करें..

Post navigation

Previous: वानप्रस्थ आश्रम में सम्मान समारोह का आयोजन
Next: सांस्कृतिक नगरी अल्मोड़ा को शराब नगरी बनाने पर तुली सरकार: वैभव पाण्डेय

Related Post

IMG-20260628-WA0007
  • पौड़ी

सड़क चौड़ीकरण के दौरान बोलेरो पर गिरा बोल्डर, एक की मौत, दो घायल

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

श्रीनगर में निहंग सिखों पर कार्रवाई की मांग, छात्र संगठनों ने सौंपा पुलिस को ज्ञापन

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी
  • पॉलिथीन और गंदगी मिलने पर 20 व्यापारियों का चालान
  • ऊर्जा निगम के कर्मचारियों से धक्का मुक्की, जेई को भी नहीं बख्शा
  • जाखन से कटाव रोकने और बहाव नियंत्रित करने पर सिंचाई विभाग का फोकस
  • बेटी-दामाद ने की पिता की हत्या, अल्मोड़ा पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से किया गिरफ्तार
  • मंत्री बहुगुणा ने समस्याएं सुन अफसरों को दिए समाधान के निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.