Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • कांग्रेस सरकारों में देश की आंतरिक सुरक्षा को पहुंचा आघात: महाराज
  • देहरादून

कांग्रेस सरकारों में देश की आंतरिक सुरक्षा को पहुंचा आघात: महाराज

RNS INDIA NEWS 23/04/2024
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)।   कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि कांग्रेस सरकारों में देश की आंतरिक सुरक्षा को बड़ी चोट पहुंची है। मोदी सरकार ने अब इसे दुरस्त ही नहीं किया, बल्कि दुनिया के सामने देश का गौरव भी बढ़ाया है।  रायपुर और कांकरे लोकसभा क्षेत्र (छत्तीसगढ़) में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में आयोजित चुनावी सभाओं में महाराज ने कहा कि कांग्रेस सनातन विरोधी है। उसके सहयोगी सनातन धर्म को नष्ट करने के लिए अक्सर विवादित बयान देते रहे हैं। अब वे भारत को जाति के आधार पर विभाजित करने के साथ-साथ विकास में बाधा डालने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वर्ष 2000 में अटल बिहारी वाजपेयी सरकार ने छत्तीसगढ़ राज्य का निर्माण किया और फिर भाजपा ने अपने 15 साल के कार्यकाल में इसे निरंतर संवारने का काम किया। कांग्रेस को हराकर भाजपा ने प्रदेश में फिर से अपनी सरकार बनाई और आदिवासी समाज से पहला मुख्यमंत्री भी दिया। उन्होंने जनता का आह्वान किया कि जिस प्रकार से आपने प्रदेश में भ्रष्ट कांग्रेस की सरकार को हटाकर कमल खिलाया वैसे ही आपने इस लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों को जीत दिलाना है।  महाराज ने कहा कि भाजपा सरकार गरीब, किसान, महिला और युवा सबके विकास के लिए डबल इंजन सरकार चला कर सबका साथ और सबका विकास करेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार छत्तीसगढ़ को नक्सली ताकतों से निजात दिलाने का प्रयास करेगी, इसके लिए केंद्र और राज्य दोनों में भाजपा जरूरी है। महाराज ने आज प्रदेश में विकास कार्यों को आगे बढ़ाने और लव जिहाद, अपराधों से मुक्त करने के लिए भाजपा की डबल इंजन की सरकार जरूरी है। कांग्रेस ने किसानों को सपने दिखाए लेकिन किसानों के हिस्से का पैसा अपने भ्रष्टाचार से गबन कर उनका बिना किसी सहायता के छोड़ दिया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: हनुमान जयंती पर निकाली शोभायात्रा
Next: थॉमस कप में इंडिया का प्रतिनिधित्व करेंगे लक्ष्य

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

स्पेशल-26 की तर्ज पर कारोबारी से ठगी का प्रयास, आईकार्ड मांगते ही फरार हुए आरोपी

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जाखन से कटाव रोकने और बहाव नियंत्रित करने पर सिंचाई विभाग का फोकस

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

शाही स्नान कर हरिद्वार से लौटे महेश्वर देवता

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • स्पेशल-26 की तर्ज पर कारोबारी से ठगी का प्रयास, आईकार्ड मांगते ही फरार हुए आरोपी
  • पॉलिथीन और गंदगी मिलने पर 20 व्यापारियों का चालान
  • ऊर्जा निगम के कर्मचारियों से धक्का मुक्की, जेई को भी नहीं बख्शा
  • जाखन से कटाव रोकने और बहाव नियंत्रित करने पर सिंचाई विभाग का फोकस
  • बेटी-दामाद ने की पिता की हत्या, अल्मोड़ा पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से किया गिरफ्तार
  • मंत्री बहुगुणा ने समस्याएं सुन अफसरों को दिए समाधान के निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.