Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • चम्पावत
  • सस्ता सोना दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले दो गिरफ्तार
  • चम्पावत

सस्ता सोना दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले दो गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 21/07/2024
rns featured image new

चम्पावत(आरएनएस)।  यूएस नगर में तैनात सेना के एक जवान से सस्ता सोना दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने शारदा बैराज से गिरफ्तार किया है। ठगों ने बीते दिनों सेना के जवान से 3.20 लाख रुपये का चूना लगाया था। गांधी गिधौर, खटीमा, यूएस नगर निवासी पूर्व फौजी कैद सिंह पुत्र स्व संत किशोर ने बीते मंगलवार को कोतवाली में तहरीर देकर बताया था कि हरकेश मीना, छिंदर कौर ने उसे सस्ता सोना दिलवाने की बात कही थी। जिसके बाद उसने महेंद्रनगर, नेपाल और टनकपुर में हरकेस के साथ परमजीत सिंह और सनी नाम के दो लड़कों को सोने के बदले 3.20 लाख रुपये दे दिए। कोतवाल योगेश चंद्र उपाध्याय ने बताया कि चारों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया गया था। जिसके बाद पुलिस टीम गठित कर सर्विलांस की मदद से बिंदुखेड़ा, रुद्रपुर, यूएसनगर निवासी परमजीत सिंह उर्फ पम्मी पुत्र विशन सिंह और केलाखेड़ा, यूएसनगर निवासी सोनू उर्फ सन्नी पुत्र कश्मीर सिंह को शारदा बैराज के पास से गिरफ्तार किया है। बताया कि दोनों शातिर किस्म के अपराधी हैं। जिनके खिलाफ पहले से ही खटीमा में तमाम धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। अन्य साथियों को भी शीघ्र ही गिरफ्तार किया जाएगा। दोनों को न्यायालय में पेश किया जा रहा है। पुलिस टीम में एसएसआई सुरेंद्र सिंह कोरंगा, एसआई ओम प्रकाश, हेड कांस्टेबल एजाज अहमद, एसओजी गिरीश भट्ट आदि रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: गंगनहर में मगरमच्छ दिखने से दहशत
Next: व्यक्ति के जीवन में उसकी सबसे पहली गुरु माँ ही हैं, उनके नाम पर पौधरोपण करना किसी सौभाग्य से कम नहीं:  सीएम

Related Post

rns featured image new
  • चम्पावत

चंपावत के चर्चित दुष्कर्म प्रकरण में बदले की भावना से साजिश रचने की आशंका

RNS INDIA NEWS 07/05/2026 0
rns featured image new
  • चम्पावत

गोलज्यू महोत्सव में कारोबारी गतिविधियां शुरू हुई

RNS INDIA NEWS 05/05/2026 0
rns featured image new
  • चम्पावत

चम्पावत में गोलज्यू महोत्सव की तैयारी तेज

RNS INDIA NEWS 14/04/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • चलती कार में लगी आग, पुलिस की मदद से टला बड़ा हादसा
  • राशिफल 13 जून
  • बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास
  • चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार
  • सराईखेत रोड पर पलटी कार, पुलिस ने तीन लोगों को सुरक्षित निकाला
  • रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.