Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • सर्वोदय नेत्री देवकी कुंजवाल का निधन, शोक की लहर
  • अल्मोड़ा

सर्वोदय नेत्री देवकी कुंजवाल का निधन, शोक की लहर

RNS INDIA NEWS 26/02/2025
rns featured image new

अल्मोड़ा। प्रख्यात सर्वोदय नेता स्वर्गीय केदार सिंह कुंजवाल की धर्मपत्नी एवं सर्वोदय नेत्री देवकी कुंजवाल (88) का बुधवार तड़के 6:00 बजे हल्द्वानी स्थित जगदंबा नगर आवास में आकस्मिक निधन हो गया। हल्द्वानी से उनके पार्थिव शरीर को जैंती खादी केदार परिसर में जनता के दर्शनार्थ रखा गया। उनकी शवयात्रा गुरुवार प्रातः 11:00 बजे जैंती से जागेश्वर धाम पहुंचेगी, जहां उनकी अंत्येष्टि की जाएगी। “अम्मा जी” के नाम से प्रसिद्ध देवकी कुंजवाल ने 1967 में पर्वतीय ग्राम स्वराज मंडल, जैंती की स्थापना कर सैकड़ों लोगों को रोजगार उपलब्ध कराया। वे इस संस्था की संस्थापक सदस्यों में से एक थीं और वर्तमान में संस्था की मंत्री पद पर कार्यरत थीं। उन्होंने कुमाऊं-गढ़वाल मंडल में भूदान और ग्रामदान आंदोलनों में सक्रिय भूमिका निभाई। साथ ही, अपने पति स्वर्गीय केदार सिंह कुंजवाल के साथ बनवासी आश्रम, मिर्जापुर में रहकर आदिवासी समाज के शिक्षा एवं स्वास्थ्य के लिए कार्य किया। देवकी कुंजवाल ने चिपको आंदोलन और शराबबंदी आंदोलन में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया। वे जीवन पर्यंत समाजसेवा में सक्रिय रहीं और गरीबों की हरसंभव सहायता में सदैव तत्पर रहीं। उनके निधन का समाचार सुनते ही जैंती एवं सालम क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। वे अपने पीछे इकलौते पुत्र पूर्व दर्जा राज्य मंत्री दिनेश कुंजवाल, पुत्रवधू कुसुम कुंजवाल, पुत्रियां किरण व सुमन, नाती-पोतों सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गई हैं। स्वर्गीय देवकी कुंजवाल पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल की बड़ी भाभी थीं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पुलिस के नाम पर रंगदारी वसूलने का आरोपी गिरफ्तार
Next: भगवान शिव के दर्शन करने पहुंची मां सुरकुंडा की डोली

Related Post

IMG-20260622-WA0004_11zon
  • अल्मोड़ा

अल्मोड़ा में हॉफ मैराथन आयोजन का प्रस्ताव, युवाओं को खेलों से जोड़ने पर जोर

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
mahesh nayal
  • अल्मोड़ा

मुख्यमंत्री का जनसंपर्क अभियान और शहीदों के प्रति सम्मान प्रदेश के लिए प्रेरणास्रोत : महेश नयाल

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने किया कठपुड़िया-कलोड़िया मोटर मार्ग का शिलान्यास

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 23 जून
  • 25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार
  • उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर
  • बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब
  • अंतरजातीय विवाह के बाद युवती ने पति और ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
  • डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.