Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • सरकारी शिक्षक पर लड़की से दुष्कर्म का आरोप
  • देहरादून

सरकारी शिक्षक पर लड़की से दुष्कर्म का आरोप

RNS INDIA NEWS 05/04/2024
default featured image

देहरादून(आरएनएस)।  शिक्षा विभाग में तैनात सरकारी शिक्षक ने एक शर्मनाक घटना को अंजाम दिया है। सरकारी शिक्षक पर एक लड़की पर कई बार रेप करने का आरोप लगा है। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि पुलिस पर शिकायत करने पर आरोपी शिक्षक ने उसे धमकी भी दी है। पुलिस ने केस दर्ज जांच शुरू कर दी है।  उत्तरकाशी के सरकारी स्कूल में तैनात शिक्षक पर देहरादून की एक लड़की से रेप का आरोप लगा है। कुछ समय पहले ही आरोपी की सगाई हुई थी। पीड़िता ने शिक्षक पर जातिसूचक शब्दों के इस्तेमाल का भी आरोप लगाया। इस मामले में पुलिस ने दुष्कर्म और एससी-एसटी ऐक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।  सीओ डालनवाला आशीष भारद्वाज के अनुसार, मूल रूप से श्रीनगर निवासी एक युवती देहरादून के नेहरू कॉलोनी थाना क्षेत्र में पिछले कई साल से कोचिंग कर रही है। सात साल पहले प्रवीन भट्ट हाल निवासी राजकीय प्राथमिक विद्यालय अगोड़ा उत्तरकाशी उससे देहरादून में मिला था। तब आरोपी ने पीड़िता को शादी का झांसा दिया और वह शारीरिक संबंध बनाता रहा। आरोप है कि नौकरी लगने के बाद वह अक्सर दून मिलने आता और शारीरिक संबंध बनाता। हाल ही में पीड़िता को पता चला कि शिक्षक ने दूसरी जगह सगाई कर ली है। इसके बाद पीड़िता ने बात की तो आरोपी ने शादी से इनकार कर दिया। पुलिस कार्रवाई पर भी धमकाया। एसएसआई नेहरू कॉलोनी योगेश दत्त के अनुसार, आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पीड़िता के बयान दर्ज करने के साथ ही मेडिकल कराया जा रहा है। जल्द ही पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे सकती है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कर्मचारियों को दिया वेबकास्टिंग का प्रशिक्षण
Next: राशिफल 06 अप्रैल

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

ग्रामीण क्षेत्रों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • चितई इंटर कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
  • स्यालीधार में खेत बचाओ अभियान के तहत किसानों को दी आधुनिक खेती की जानकारी
  • साइबर ठगी पीड़ितों को अब घर बैठे मिलेगा होल्ड पैसा, एमआरएम पोर्टल शुरू
  • राशिफल 11 जून
  • हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग
  • मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.