Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • सरकारी रिकार्ड फाड़कर जमीनों के मालिक बदले गए
  • देहरादून

सरकारी रिकार्ड फाड़कर जमीनों के मालिक बदले गए

RNS INDIA NEWS 31/07/2024
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)।  राजस्व विभाग में जमीनों का सरकारी रिकार्ड फाड़कर फर्जीवाड़ा किया गया। कुछ जमीन जिन लोगों के नाम दर्ज कर दी गई, उनके नाम दर्ज किए जाने की आदेश की पत्रावलियां गायब हैं। जमीन रायपुर क्षेत्र की हैं। मामले में देहरादून सदर तहसील के रजिस्ट्रार कानूनगो की तहरीर पर शहर कोतवाली पुलिस ने अज्ञात राजस्व विभाग के कर्मचारियों पर केस दर्ज किया है। शहर कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में कहा कि राजस्व विभाग के कर्मचारियों ने जानबूझकर बेमानी से कपट करने के आशय से राजस्व अभिलेखागार में अभिलेखों में छेड़छाड़ की। फसली वर्ष 1376 से जुड़ी आर-6 पंजिका (वर्ष 1956 से 1975) का पृष्ठ फाड़ दिया गया। इसका तहसील के रिकार्ड से मिलान कराने पर वहां मिसलबंद पंजिका गायब मिली। इसके अलावा फसली वर्ष 1373 से 1378 को ग्राम रायपुर की खतौनी में आदेश सुपरवाइजर कानूनगो पेज क्रमांक 11 के क्रमांक 3/31-12-1991 में मृतक गोर्वधन पुत्र सालक का नाम खारिज करके महेश्वरानंद, दयानंद, पूर्णानंद, ज्योति प्रसाद, मोहनलाल पुत्र गोवर्धन का नाम बतौर वारिस दर्ज हैं। इस आदेश से संबंधित अभिलेख तहसील अभिलेखागार में मौजूद नहीं हैं। प्रशासन ने माना कि अभिलेखों में छेड़छाड़ का प्रकरण लंबी अवधि का है। इसलिए यह स्पष्ट नहीं है कि यह फर्जीवाड़ा किसने किया है। मामले में देहरादून सदर तहसील के रजिस्ट्रार कानूनगो प्रेम प्रकाश गोस्वामी की तहरीर शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है। इंस्पेक्टर कोतवाली चंद्रभान सिंह अधिकारी ने बताया कि मामले में अभिलेखों में गड़बड़ी की जांच में वैज्ञानिक परीक्षण कराया जाएगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बागेश्वर में एनएसयूआई कार्यकर्ताओं पर मुकदमे का विरोध
Next: उत्तराखंड के लिए आपदा मुआवजा राशि बढ़ाई जाए : महेंद्र भट्ट

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

देहरादून में युवक की हत्या के बाद तनाव, इंटरनेट सेवा बंद

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जसपाल राणा के नाम पर हो त्रिशूल शूटिंग रेंज और खेल पुरस्कार: भारत चौहान

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जेवर लेकर प्रेमी संग फरार हुई पत्नी, कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • देहरादून में युवक की हत्या के बाद तनाव, इंटरनेट सेवा बंद
  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.