Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • मंत्री ने सरकारी कोठी छोड़ किराए के फ्लैट को बनाया आशियाना
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मंत्री ने सरकारी कोठी छोड़ किराए के फ्लैट को बनाया आशियाना

RNS INDIA NEWS 13/02/2023
default featured image

देहरादून। लगातार स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रहे समाज कल्याण एवं परिवहन मंत्री चंदनराम दास ने यमुना कालोनी स्थित अपनी सरकारी कोठी से दूरी बना ली। इस कोठी का उपयोग यदा केवल आफिस कार्य के लिए हो रहा है। मंत्री ने अपने लिए रेसकोर्स में एक हाउसिंग सोसायटी में मकान किराए पर ले लिया है। सूत्रों के अनुसार सरकारी कोठी छोड़ने के पीछे वास्तुदोष को भी वजह बताया जा रहा है। मंत्री के परिचितों का कहना है कि जबसे मंत्री इस कोठी में आए हैं, उन्हें स्वास्थ्य की दिक्कतें कुछ ज्यादा ही बढ़ गई हैं। यमुना कालोनी स्थित मंत्री कालोनी में दास को आर-04 कोठी आवंटित है।   विधानसभा में मीडिया कर्मियों से बातचीत के दौरान खुद मंत्री ने खुद भी इसे स्वीकार किया। कहा कि आए दिन लोग आकर कहा करते थे कि यह दिशा ठीक नहीं और वह निर्माण अशुभ है। अब आखिकारकार कितना रिनोवेशन कराया जाता। मैंने रहने के लिए रेसकोर्स में मकान ले लिया है, और छुट्टी पाई।
समाज कल्याण विभाग के अफसरों की लापरवाही की वजह से विभागीय मंत्री चंदनराम दास की किरकिरी भी करा दी। मंत्री ने मीडिया से कर्मियों से बातचीत के दौरान विभाग से मिले आंकडों के आधार पर बुजुर्ग पेंशन की संख्या 7.40 लाख, दिव्यांग पेंशन की संख्या चार लाख से ज्यादा बता दी। जबकि संख्या यह नहीं है। यही स्थिति दिव्यांग पेंशन को तीन हजार से आठ हजार करने की बात पर हुई। दिव्यांग को वर्तमान में 18 साल की आयु तक 700 रुपये और बालिग होने पर 1500 प्रतिमाह दिए जाते हैं। दिव्यांग उपकरण खरीदने के लिए मिलने वाले 3500 रुपये को जरूर सात हजार करने का प्रस्ताव विचाराधीन है। इन आकंडों के आधार पर सूचना विभाग ने भी प्रेस नेाट जारी कर दिया था। जिसे बाद में हटा दिया गया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: चक्कर लगाते लगाते गुजरे 11 महीने, अब हुआ केस दर्ज
Next: तीन दिसवीय वसंत पंचमी मेला हुआ सम्पन्न

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

33 केवी हाईटेंशन लाइन में फाल्ट, 100 से अधिक गांवों की बिजली गुल

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

रोडवेज कर्मचारियों ने उठाई सात प्रतिशत महंगाई भत्ते की मांग

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

शराब स्टोर का सेल्स मैनेजर 15 लाख की शराब गायब कर फरार

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • डॉक्टर्स डे की पूर्व संध्या पर डॉ. बी.सी. राय को दी श्रद्धांजलि
  • 33 केवी हाईटेंशन लाइन में फाल्ट, 100 से अधिक गांवों की बिजली गुल
  • रोडवेज कर्मचारियों ने उठाई सात प्रतिशत महंगाई भत्ते की मांग
  • पौड़ी हाईवे पर कंट्रोल्ड ब्लास्टिंग से खतरनाक बोल्डर हटाने का काम शुरू
  • शिवालिक नगर में सर्वे करने आई टीम का किया विरोध
  • शराब स्टोर का सेल्स मैनेजर 15 लाख की शराब गायब कर फरार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.