Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • सरकारी कर्मचारियों व पेंशनरों के लिए दीपावली बाद शुरू होगी ये योजना
  • देहरादून

सरकारी कर्मचारियों व पेंशनरों के लिए दीपावली बाद शुरू होगी ये योजना

RNS INDIA NEWS 09/11/2020
default featured image

देहरादून। प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों व पेंशनरों के लिए अटल आयुष्मान योजना दीपावली के बाद शुरू होने जा रही है। इसकी पूरी तैयारी कर ली गई है। प्रथम चरण में उन जिलों से इसकी शुरुआत की जाएगी, जहां कोरोना के मामले कम हैं। इसके बाद शेष जिलों में इसे शुरू किया जाएगा। प्रदेश सरकार ने इसी वर्ष सरकारी कर्मचारियों और पेंशनरों के लिए अटल आयुष्मान योजना शुरू की है। इस योजना के अनुसार सरकारी कर्मचारियों और पेंशनरों को चार श्रेणियों में बांटा गया है। उन्हें वेतन के हिसाब से कैशलेस इलाज की सुविधा देने का प्रविधान किया गया है। इस योजना का लाभ कर्मचारियों को तब मिलना शुरू होता, जब उनके गोल्डन कार्ड बनाए जाते। स्वास्थ्य विभाग ने इसके लिए सभी विभागों से कर्मचारियों और पेंशनरों का डाटा एकत्र करना भी शुरू कर दिया था। इस पर आगे काम शुरू हो पाता, तब तक लॉकडाउन हो गया। अनलॉक की प्रक्रिया के बाद इस पर काम शुरू करने की बात हुई, लेकिन इसमें एक तकनीकी पेच आ गया। दरअसल, इस योजना में प्रदेश के ढाई लाख कर्मचारी और उनके स्वजनों को लाभ दिया जाएगा। इनकी संख्या तकरीबन 10 लाख आंकी गई है। गोल्डन कार्ड बनाने के लिए सभी के बायोमेट्रिक (मशीन में अंगुलियों के निशान) लिए जाने हैं। कोरोना का संक्रमण छूने से भी फैल सकता है, इस कारण बायोमेट्रिक को सुरक्षित नहीं माना गया। अब कोरोना के मामले घट रहे हैं, तो इस पर विभाग ने अब काम करना शुरू कर दिया है। अटल आयुष्मान योजना प्रबंधन समिति के अध्यक्ष डीके कोटिया का कहना है कि इस योजना को जल्द शुरू करने की तैयारी है। इसके लिए जिलाधिकारियों को नोडल अधिकारी बनाया जाएगा। मकसद यह कि हर जिले में सुरक्षित तरीके से गोल्डन कार्ड बनाए जा सकें।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: स्थापना दिवस के अवसर पर हुआ विधानसभा में महिला आंदोलनकारियों का सम्मान
Next: गैस रिफिलिंग के कारण हुआ था स्वीट्स शॉप पर विस्फोट

Related Post

default featured image
  • देहरादून

धोखाधड़ी के आरोप में पूर्व सैनिक पर केस दर्ज

RNS INDIA NEWS 01/02/2026 0
default featured image
  • देहरादून

सेकेंड हैंड कार के सौदे में 16 लाख की धोखाधड़ी में मुकदमा

RNS INDIA NEWS 01/02/2026 0
default featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

बजट 2026-27 से देश और राज्यों के विकास को मिलेगी नई दिशा : मुख्यमंत्री धामी

RNS INDIA NEWS 01/02/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • सेवा ही राजनीति का सबसे सशक्त माध्यम : कोश्यारी
  • गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में हुई साल की तीसरी बर्फबारी
  • स्थायी राजधानी गैरसैंण समिति ने रैली निकाली और प्रदर्शन किया
  • सकल हिंदू एकता मंच की ओर से विराट हिंदू सम्मेलन आयोजित
  • भूखंडों का स्वामित्व दर्ज कराने के लिए प्रशासन ने बढ़ाई 15 दिन की समय सीमा
  • जी रामजी योजना विकसित भारत की अवधारणा के लिए सराहनीय निर्णय : रेखा आर्या

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.