Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • सरकारी जमीन में बैंकेट हॉल, पार्किंग में बना दी दुकान, सील
  • नैनीताल

सरकारी जमीन में बैंकेट हॉल, पार्किंग में बना दी दुकान, सील

RNS INDIA NEWS 26/05/2024
rns featured image new

हल्द्वानी(आरएनएस)। जिला विकास प्राधिकरण एवं नगर निगम की टीम ने रविवार को लोगों की शिकायत पर जवाहर ज्योति दमुवाढूंगा में सरकारी भूमि पर बन रहे बैंक्वेट हाल को सील कर दिया। जबकि कॉलटैक्स में पार्किंग का नक्शा पास कराकर दुकान बनाने पर दो दुकानों को सील किया गया है। दोनों को नोटिस भी दिया गया है। वहीं स्थानीय लोगों ने निर्माणाधीन बैंक्वेट हाल बनने से उनके आवागमन में हो रही परेशानी को देखते हुए भी नाराजगी जताई और विरोध किया। जिला विकास प्राधिकरण के संयुक्त सचिव एपी वाजपेयी के नेतृत्व में नगर निगम के अधिकारियों के साथ टीम जवाहर ज्योति दमुवाढूंगा में पहुंची। यहां पर निर्माणाधीन बैंक्वेट हाल (गेस्ट हाउस) बारे में जानकारी ली। इस पर बैंक्वेट हाल बना रहे करण चौधरी से जरूरी दस्तावेज दिखाने को कहा गया। वह नहीं दिखा पाया। इस पर जमीन की जांच की गई तो भूमि सरकारी निकली। लिहाजा टीम ने बैंक्वेट हाल को सील कर दिया। वहीं दूसरी शिकायत पर कॉलटैक्स में एक भवन की जांच को पहुंची टीम को यहां पर भी गड़बड़ी मिली। यहां पर भवन स्वामी पवन तिवारी ने मानचित्र में पार्किंग दिखाकर उसमें दुकान बना डाली। टीम ने इन दुकानों को भी सील कर दिया। संयुक्त सचिव एपी वाजपेयी ने बताया की टीम ने जवाहर ज्योति में करण चौधरी और कॉलटैक्स में पवन तिवारी को नोटिस भी जारी किया है। दोनों जगहों में निर्माण को सील बंद कर दिया गया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: साइबरी ठगी का नया तरीका डिजिटल अरेस्ट, बरतें सावधानी
Next: नबदिया बीसलपुर ब्रांच नहर में पेड़ में फंसा मिला मृत गुलदार

Related Post

rns featured image new
  • नैनीताल

आईपीएस निवेदिता कुकरेती ने संभाला आईजी कुमाऊं का कार्यभार, कानून व्यवस्था को और मजबूत बनाने पर जोर

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-06 at 22.36.01_11zon
  • नैनीताल

विश्व पर्यावरण दिवस पर रामगढ़ रेंज में वृक्षारोपण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

RNS INDIA NEWS 06/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

सेंचुरी पेपर मिल ने ढ़ाई करोड़ पौधे लगाने का रखा लक्ष्य

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 12 जून
  • नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप
  • युवती को ब्लैकमेल कर धमकी देने के आरोपी पर केस
  • जनता के विश्वास की जीत है नरेंद्रनगर का जनादेश, 50 सीटों के साथ लौटेगी भाजपा: सुबोध उनियाल
  • हिंदुत्व की रक्षा के लिए तीन बच्चे पैदा करें: तोगड़िया
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा, निष्पक्ष संचालन के दिए निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.