Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • सरकारी धन के गबन और धोखाधड़ी का इनामी आरोपी गिरफ्तार
  • पौड़ी

सरकारी धन के गबन और धोखाधड़ी का इनामी आरोपी गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 25/11/2021
default featured image

पौड़ी। पौड़ी पुलिस ने 38 लाख के सरकारी धन के गबन व धोखाधड़ी के इनामी आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत के आदेश पर जिला कारागार खांड्यूसैण भेज दिया है। स्वास्थ्य विभाग ने जुलाई 2021 को दिल्ली की एक कंपनी के निदेशक व मालिक के खिलाफ सरकारी धन के गबन व धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया था। एसएसआई महेश रावत ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग पौड़ी ने कोविड काल के दौरान जुलाई 2020 को मैसर्स अंबू स्मिथ प्रा. लि. कंपनी नई दिल्ली से 6 एंबुलेंस खरीदने का अनुबंध किया था। अनुबंध के अनुसार कंपनी को एक महीने के भीतर सभी 6 एंबुलेंस उपलब्ध करानी थी। विभाग ने इसके लिए 11 अगस्त 2020 को कंपनी के अनुबंध का 45 लाख 70 हजार 160 रुपए की धनराशि का भुगतान भी कर दिया था। कंपनी ने विभाग को छह महीने में एक एंबुलेंस उपलब्ध कराई, लेकिन शेष पांच एंबुलेंस उपलब्ध कराए जाने को लेकर लेटलतीफी दिखानी शुरु कर दी थी। विभागीय अधिकारियों ने कंपनी के निदेशक व मालिक से लगातार संपर्क कर एंबुलेंस उपलब्ध कराए जाने को लेकर दूरभाष के माध्यम से बात की। लेकिन कंपनी ने कोई जवाब नहीं दिया। जिसके बाद 23 जुलाई 2021 को सीएमओ कार्यालय पौड़ी के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी संजय नेगी ने मामले में कंपनी मालिक व निदेशक के खिलाफ 38 लाख से अधिक लागत की पांच एंबुलेंस मामले में धोखाधड़ी को लेकर कोतवाली पौड़ी में तहरीर दी थी। पुलिस ने मामले में कंपनी मालिक व निदेशक के खिलाफ सरकारी धन के गबन व धोखाधड़ी की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी। एसएसपी पौड़ी ने आरोपी पर 2500 का इनाम भी घोषित किया था। एंबुलेंस सप्लायर कंपनी मैसर्स अंबू स्मिथ प्रा. लि. नई दिल्ली के निदेशक व मालिक रजनीश श्रीवास्तव निवासी आवास विकास कालोनी शेखपुरा अलीगंज लखनऊ यूपी को यूपी में ही सीतापुर जिले के संदना में हरदोई रोड से गिरफ्तार कर मुख्य न्यायकि मजिस्ट्रेट पौड़ी की अदालत में पेश करने के बाद अदालत के आदेश पर आरोपी को जिला कारागार खांड्यूसैंण भेज दिया गया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सर्दियों में बच्चों को फिट एंड फाइन रखने के लिए कराएं ये एक्टिविटीज
Next: रंगारंग कार्यक्रमों के साथ शौर्य महोत्सव का समापन

Related Post

default featured image
  • पौड़ी

मुस्लिम व्यक्ति ने दुकान का नाम रखा ‘बाबा’, बजरंग दल के कार्यकर्ताओं का हंगामा, भारी पुलिस बल तैनात

RNS INDIA NEWS 31/01/2026 0
default featured image
  • पौड़ी

जंगल में फंसे दृष्टिबाधित व्यक्ति को सुरक्षित निकाला

RNS INDIA NEWS 30/01/2026 0
default featured image
  • पौड़ी

समय पर एम्बुलेंस न मिलने से गर्भवती महिला व अजन्मे शिशु की मौत

RNS INDIA NEWS 29/01/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 01 फरवरी
  • बाड़ेछीना के पास सड़क हादसा, स्कूटी सवार युवक की मौके पर मौत
  • ज्योतिर्मठ में ध्वस्त होंगे भू धंसाव के समय जर्जर हुए 55 भवन, टेक्निकल टीम ने किया सर्वे
  • यूजीसी नियमों के विरोध में राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन
  • मार्शल आर्ट में उत्तराखंड का भविष्य उज्जवल : रेखा आर्या
  • कार रेंटल सेंटर पर छापा, निजी वाहनों की चाबियां जब्त

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.