Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • सरकार से बातचीत के लिए संयुक्त किसान मोर्चा ने तय किए 5 नाम, सात दिसंबर को फिर होगी बैठक
  • राष्ट्रीय

सरकार से बातचीत के लिए संयुक्त किसान मोर्चा ने तय किए 5 नाम, सात दिसंबर को फिर होगी बैठक

RNS INDIA NEWS 05/12/2021
rns featured image new

नई दिल्ली (आरएनएस)। संयुक्त किसान मोर्चा ने भारत सरकार से बातचीत के लिए 5 सदस्यीय कमेटी का गठन किया है। यह समिति केंद्र सरकार से बात करने के लिए एक अधिकृत निकाय होगी। किसान आंदोलन के भविष्य की राह तय करने को सिंघु बॉर्डर पर शनिवार को हुई संयुक्त किसान मोर्चा की बैठक के बाद किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा कि भारत सरकार से बात करने के लिए 5 सदस्यीय कमेटी बनाई गई है। सरकार से बात करने के लिए यह अधिकृत बॉडी होगी। इस कमेटी में बलबीर सिंह राजेवाल, शिव कुमार कक्का, गुरनाम सिंह चढूनी, युद्धवीर सिंह और अशोक धवले शामिल होंगे।

टिकैत ने कहा कि संयुक्त किसान मोर्चा की अगली बैठक 7 दिसंबर को दोबारा से सिंघु बॉर्डर पर 11 से 12 बजे होगी। सिंघु बॉर्डर पिछले वर्ष नवंबर से शुरू हुए किसान आंदोलन का अहम केंद्र रहा है। यह कमेटी सरकार से एमएसपी, मृतक किसानों को मुआवजा समेत सभी मामलों पर बातचीत करेगी। हालांकि, केंद्र सरकार ने अब आधिकारिक तौर पर तीनों विवाादस्पद कृषि कानूनों को वापस ले लिया है। किसान नेता दर्शन पाल सिंह ने कहा कि सभी किसान संगठनों के नेताओं ने कहा कि जब तक किसानों के खिलाफ मामले वापस नहीं लिए जाते वे वापस नहीं जाएंगे।  गौरतलब है कि प्रदर्शनकारी किसान सरकार से एमएसपी गारंटी कानून की मांग कर रहे हैं। उनका कहना है कि यह मांग पूरी हुए बिना किसान पीछे हटने वाले नहीं हैं। प्रदर्शनकारियों में राजस्थान, हरियाणा और पंजाब के किसान शामिल हैं। किसान नेताओं ने शुक्रवार को कहा था कि केंद्र को एमएसपी पर बनी कमेटी के लिए पांच नाम भेजने का निर्णय बैठक में किया जाएगा क्योंकि सरकार से उन्हें कोई औपचारिक संदेश प्राप्त नहीं हुआ है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: नये वेरिएंट वाले देशों से आने वाले यात्रियों को रहना होगा 7 दिन क्वारंटाइन
Next: कंगना रनौत ने ब्रज के मंदिरों में टेका माथा

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अखबार में खाना परोसने पर होगी कार्रवाई, खाद्य कारोबारियों को चेतावनी

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

सीजेआई ने पांच नए जजों को दिलाई शपथ, सुप्रीम कोर्ट में न्यायाधीशों की संख्या हुई 37

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

पश्चिम बंगाल सरकार की बड़ी घोषणाएं; महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 3 हजार रुपये, पांच रुपये में मछली-चावल

RNS INDIA NEWS 27/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 11 जून
  • हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग
  • मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना
  • ग्रामीण क्षेत्रों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध
  • मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति
  • रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.