Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • सप्ताह भर बाद भी नहीं खुल पाई मुजराबैंड-अपोलासेरा सड़क
  • पौड़ी

सप्ताह भर बाद भी नहीं खुल पाई मुजराबैंड-अपोलासेरा सड़क

RNS INDIA NEWS 02/08/2022
rns featured image new

पौड़ी। धुमाकोट में पीएमजीएसवाई की मुजरा बैंड- अपोला सेरा सड़क करीब सप्ताह भर बाद भी नहीं खुल पाई है। जिसके कारण सड़क पर वाहनों की आवाजाही शुरु नहीं हो पा रही है। सड़क पर भारी बोल्डर जेसीबी से भी नहीं हट पा रहे है। स्थानीय लोगों में पीएमजीएसवाई के प्रति रोष है। क्षेत्र का मुजराबैंड अपोलासेरा मोटर मार्ग कई जगह पर मलबा गिरने, पुश्ता टूटने से पिछले एक सप्ताह से बाधित है। कांडी बैंड के निकट भारी मलबा गिरने और एक बडे़ बोल्डर आने से मार्ग पर यातायात ठप है। सामाजिक कार्यकर्ता एमडी रावत, हर्षवर्धन नेगी आदि का कहना है कि एक सप्ताह से सड़क बाधित होने से चमाड़ा, मंदियार गांव, खड़ेत, बेलम, गोम, अपोलासेरा, मंगरौं, महेरी आदि गांवों के ग्रामीणों को मीलों दूर पैदल चलने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। विभागीय अधिकारियों को सूचित करने के बावजूद कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। मजबूर होकर सुरेंद्र प्रताप, रणबीर नेगी, हरेंद्र सिंह, जयपालसिंह, रघुबीर सिंह, तेजपालसिंह, आनन्द सिंह, दर्शन सिंह, हरीश काला, सुरेंद्र, जयपाल, महीपाल आदि के साथ ग्रामीण स्वयं श्रमदान कर मलबा हटाने की कोशिश में लगे हैं। वहीं पीएमजीएसवाई के अधिशाशी अभियंता महेंद्र सिंह यादव का कहना है कि एक स्थान पर भारी बोल्डर गिरने से परेशानी हो रही है। जेसीबी मशीन से पत्थर नहीं हट पा रहा है। अब कंप्रेशर मशीन का इंतजाम कर पत्थर को तोड़कर मार्ग को खोला जा रहा है। सड़क बुधवार तक यातायात के लिए खोल दी जाएगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: रिखाड़ गांव में गुलदार, भालू का आंतक
Next: एनएचएम कर्मचारियों को जल्द दिया जाए लंबित मानदेय

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

वन भूमि हस्तांतरण की मंजूरी मिलने के एक वर्ष बाद भी नहीं हुआ निर्माण

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

डिजिटल दुनिया में गढ़वाली-कुमाउंनी की भी एंट्री, जीबीपीआईईटी ने तैयार किया एआई चैटबॉट

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

हाथी ने महिला को सूंड से उठाकर खेत में फेंका

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • चिल्हाड़ गांव में बलाणी माता की बागड़ी पूजा में उमड़ा आस्था का सैलाब
  • महासू मंदिर में बेटियों ने भेंट की चांदी की देव छड़ी
  • दो दशक पुरानी सड़क बनी आफत, मांदरा गांव में घुसा बारिश का पानी
  • जागेश्वर धाम पहुंचे राज्यपाल, प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए की पूजा-अर्चना
  • अधिकारियों के नहीं पहुंचने पर बीडीसी बैठक में हंगामा
  • अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक घोटाले में आईटी इंजीनियर गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.